28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निहाल सिंह हत्या कांड : पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, BJP विधायक ने की STF लगाने की मांग

गुरुवार को देवरिया में उस समय हड़कंप मच गया जब दिन दहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या कर दी गई। जिले में उस हत्याकांड को लेकर काफी तनावपूर्ण माहौल हो गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवरिया

•

image

anoop shukla

•

Updated: 11 Nov 2024, 10:30 PM IST

सुरौली थाना क्षेत्र में हुई निहाल सिंह की हत्या के मामले में देवरिया के सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने स्पेशल टास्क फोर्स (STF) लगाने की मांग की है। विधायक ने पत्र में कहा है कि निहाल सिंह की हत्या में पेशेवर अपराधी शामिल हैं और पुलिस अब तक इन अपराधियों को पकड़ने में नाकाम रही है।

सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने DGP को लिखा पत्र

सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने पत्र में लिखा है, "सुरौली थाना क्षेत्र के जड्डू परसिया गांव के पास छठ पूजा के दिन निहाल सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना न केवल परिवार के लिए एक बड़ा आघात है, बल्कि पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। निहाल सिंह अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे और उनके मारे जाने से परिवार पूरी तरह से टूट चुका है।

यह भी पढ़ें: देवरिया में युवक की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या,गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका

उन्होंने आगे कहा कि इस हत्या के तरीके से यह प्रतीत होता है कि इसमें पेशेवर अपराधी शामिल हैं। परिवार ने पुलिस को अपराधियों के नाम भी बताए हैं, लेकिन अब तक पुलिस उनकी गिरफ्तारी में सफल नहीं हो पाई है। इन अपराधियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, लेकिन वे अभी तक पकड़ से बाहर हैं।

जानिए पूरा मामला

प्रॉपर्टी डीलर निहाल सिंह मदनपुर थाना के समोगर गांव का रहना वाला था। उसके पिता विश्वजीत सिंह ने जिला मुख्यालय पर मुंसफ कॉलोनी में मकान बनवाया है। वह विदेश में नौकरी करते हैं। घर पर मां, बहन पर रहती है। निहाल घर का इकलौता बेटा था। छठ पूजा पर गुरुवार को वह समोगर गांव से शहर जा रहा था। साढ़े 11 बजे जद्दू परसिया पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी पीछे से बाइक सवार बदमाश आए और उसे गोली मार दी।