देवरिया

परदेश में मामा, भांजे के प्रेम में फंसी मामी…तीन साल की बच्ची को छोड़ भांजे के साथ फरार

देवरिया जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक महिला अपने मुंहबोले भांजे के साथ ही फरार हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Jan 04, 2026
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, भांजे संग फरार हुई महिला

देवरिया में एक हैरान करने वाला मामला आया है। यहां एक युवक रोजी,रोटी के लिए परदेश गया इसी बीच पत्नी का मुंहबोले भांजे से अफेयर हो गया और वह तीन साल की बच्ची छोड़ युवक के साथ भाग गई। घर वालों का आरोप है कि महिला लगभग दस लाख रुपए भी घर से लेकर भागी है।

ये भी पढ़ें

MMMUT हॉस्टल में छात्र पर हमला, रूम मेट ने ही ईंट से मार कर सिर फोड़ा…हालत गंभीर

मुंह बोले भांजे संग भागी पत्नी, सऊदी से लौटा पति

जानकारी के मुताबिक पूरी जिले के बनकटा थानाक्षेत्र में यह घटना 24 दिसंबर, 2025 की है। पत्नी के घर से भागने की खबर पति मन्नू गुप्ता को उसके भाई ने फोन करके बताई। इसके बाद मन्नू 29 दिसंबर को सऊदी अरब से देवरिया लौटा और उसने रविवार को पत्नी पूजा देवी और उसके प्रेमी चंदन गुप्ता के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया।

मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही है तलाश

बनकटा थानाक्षेत्र के सोहनपुर गांव के मन्नू गुप्ता की 4 साल पहले पूजा देवी से शादी हुई थी। दोनों की 3 साल की एक बेटी भी है। मन्नू ने बताया कि वह सऊदी की एक कंपनी में काम करता हूं। उसने बताया कि उसकी पत्नी का मुंहबोले भांजे चंदन गुप्ता से दो साल से अफेयर चल रहा था उसने कई बार पत्नी को समझाया लेकिन उस पर कोई फर्क नहीं पड़ा। बनकटा थाना प्रभारी विशाल कुमार उपाध्याय ने कहा कि विवाहिता की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। महिला और उसके साथ गए युवक की तलाश की जा रही है, जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

गोरखपुर में दबंगों का तांडव, हाइवे किनारे ढाबे पर कर्मचारियों को दौड़ा कर पीटा…मालिक बोला, काम करना हुआ मुश्किल

Published on:
04 Jan 2026 06:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर