देवरिया

देवरिया में बैनर विवाद गहराया, हिंदूवादी नेताओं के घर के बाहर पुलिस तैनात

जिले के रुद्रपुर नगर में शिवाजी महाराज के पोस्टर को लेकर विवाद गहरा गया है। नगर के पक्का चौक पर सोमवार को हिंदूवादी संगठनों ने शिवाजी का का पोस्टर लगाया गया था। रात में इस पोस्टर को हटा दिया गया। इससे आक्रोशित लोग बुधवार की सुबह धरने पर बैठ गए।
less than 1 minute read
Sep 24, 2025
Up news, deoria
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, देवरिया में बैनर विवाद गहराया

देवरिया के रुद्रपुर नगर में शिवाजी महाराज के पोस्टर को लेकर मामला गंभीर हो गया है। नगर के पक्का चौक पर सोमवार को हिंदू संगठनों ने शिवाजी का पोस्टर लगाया था, जब बैनर विवाद तूल पकड़ने लगा है। पुलिस ने रुद्रपुर चौक चौराहे पर लगे विवादित बैनर को मंगलवार की रात दोबारा उतार दिया। इसे लेकर बुधवार की सुबह-सुबह लोग एक बार फिर सड़क पर उतर आए।

शिवाजी के बैनर को उतारे जाने से नाराज हैं हिंदूवादी संगठन

लोगों ने प्रदर्शन कर पोस्टर उतारने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हिंदूवादी नेता छठठे लाल निगम ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना शुरू कर दिया। माहौल को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हिंदूवादी नेता छठठे लाल निगम को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया है,पुलिस प्रशासन के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। बता दें कि रुद्रपुर चौक पर मुस्लिम समुदाय का ताजिया रखा जाता है। यहां मां दुर्गा की प्रतिमा भी नवरात्र में रखी जाती है। ऐसे में विवाद बढ़ता देख पुलिस भी चौकन्नी है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में कानून के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Updated on:
24 Sept 2025 03:27 pm
Published on:
24 Sept 2025 11:52 am