देवरिया

CM योगी की सीधी चेतावनी- बेटियों को छेड़ा तो यमराज टिकट काट देंगे, कहा- हम समस्या नहीं, समाधान देते हैं

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास (Development Projects Inauguration) किया। इस मौके पर सीएम योगी (CM Yogi) ने अपराधियों को सख्त चेतावनी (Strict Warning to Criminals) दी और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर जमकर हमला बोला।

2 min read
May 22, 2026
CM योगी आदित्यनाथ ने कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया (Image: Yogi Adityanath 'X')

CM Yogi Adityanath Strict Warning to Criminals: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को देवरिया में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला और अपराधियों को सख्त चेतावनी दी। CM योगी ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि इन लोगों ने विकास को बाधित किया और जनता का शोषण किया। पहले की सरकारों में चेहरा देखकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाता था।

ये भी पढ़ें

69,000 शिक्षक भर्ती मामले में अखिलेश की एंट्री, BJP पर निकाली भड़ास, कहा- आज उनका अहंकार बहुत खुश होगा

CM योगी बोले- बेटियों को छेड़ा तो यमराज टिकट काट देंगे

CM योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- 2017 से पहले शाम को 6 बजे से पहले बेटियों को घर के अंदर छिपना पड़ता था। व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठान बंद करने पड़ते थे, लेकिन आज कोई नहीं कह सकता कि 6 बजे से पहले ही बेटी घर के अंदर दुबक जाए और व्यापारी प्रतिष्ठान बंद कर ले।

बेटियां-बहनें नाइट शिफ्ट में उद्योगों में काम करती हैं। काम करने के बाद बेटियां अपनी मर्जी से घर आ रही हैं। अगर कोई गुंडा बहन-बेटियों से छेड़छाड़ का दुस्साहस करता है तो अगले चौराहे पर यमराज उसका टिकट काटने के लिए बैठे रहते हैं। गुंडा मवालियों को पता है कि अगर बेटियों को छेड़ा तो यमराज टिकट काट देंगे।

CM योगी का समाजवादी पार्टी पर करारा हमला

सीएम योगी ने कहा- साल 2017 के पहले हर जिले में एक माफिया था। त्योहारों के पहले उपद्रव होता था। गरीबों की जमीनों पर कब्जा किया जाता था। किसी भी गरीब को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिलता था। चेहरा देखकर योजनाएं बांटी जाती थीं। नौजवानों को नौकरी नहीं मिलती थी। अन्नदाता किसान को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिलता था। आज ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ नहीं, बल्कि ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज’ है। यह नए UP की पहचान है।

आज कोई बेटी की सुरक्षा में सेंध नहीं लगा सकता। कोई व्यापारी से जबरन गुंडा टैक्स नहीं ले सकता। अब हमारा अन्नदाता किसान पलायन नहीं कर रहा है। गन्ना किसानों को प्रति क्विंटल गन्ने का दाम 400 रुपए दिया जा रहा है। उसकी उपज का पूरा दाम उसे मिल रहा है। आज हर गरीब को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अनुदेशकों और शिक्षामित्रों को कैशलेस स्वास्थ्य की सुविधा दी जा रही है।

योगी बोले- हम समस्या नहीं, समाधान देते हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज महर्षि देवरहा बाबा के नाम पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो गया है। हमने नए जिला अस्पताल के निर्माण के लिए भी निर्देश दिए हैं। जल्द से जल्द जमीन चिह्नित करने को कहा गया है। जनता से जुड़ी कोई भी समस्या, समस्या नहीं रहनी चाहिए, उसका समाधान होना चाहिए। हम समस्या नहीं देते, समाधान देते हैं। समस्याओं का समाधान देने के लिए इस सरकार को जनता जनार्दन चुनती है। यहां ITI बन रहा है, यह स्किल डेवलपमेंट का केंद्र होगा। नौजवानों को स्किल सिखाई जाएगी। जब हमारे पास अच्छी तरह प्रशिक्षित मैनपावर होगी, तो काम की कोई कमी नहीं होगी। यह हमारी अर्थव्यवस्था को भी बढ़ाने में मदद करेगी।

CM योगी ने सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी

CM योगी ने अपने 'X' अकाउंट पर लिखा- नौजवानों को रोजगार, अन्नदाता किसानों को योजनाओं का समुचित लाभ एवं मातृशक्ति के स्वावलंबन व सशक्तीकरण के लिए डबल इंजन की सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इन्हीं जनकल्याणकारी प्रयासों को गति प्रदान करने हेतु आज पूज्य देवरहा बाबा की पावन तपोभूमि जनपद देवरिया में ₹655 करोड़ से अधिक लागत की लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके साथ ही, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए। जनपद वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

ये भी पढ़ें

UP में 69,000 शिक्षक भर्ती विवाद के बीच अखिलेश का बड़ा दांव, बोले- BJP ने PDA का अधिकार छीना, बहू-बेटियों को आरक्षण से दूर रखा
Also Read
View All