देवरिया

आज जिसकी आनी थी बारात, उसी की उठी अर्थी, शादी के घर में पसरा मातम

देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शाम को युवती की बारात आने वाली थी, हाथों में मेंहदी लग गई थी, तैयार होने के लिए वह ब्यूटी पार्लर सजने को जा रही थी, घर में झालर लग गए थे मंगलगीत गाए जा रहे थे, अचानक सड़क हादसे में दुल्हन की ही जान चली गई।

2 min read
Apr 28, 2026
फ़ोटो सोर्स: सोशल मीडिया

देवरिया में मंगलवार को बरियारपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में शादी वाले घर में कोहराम मच गया, बता दें कि दिन में ब्यूटी पार्लर जाने निकली दुल्हन को ट्रेलर ने रौंद दिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में मौसेरी बहन और चचेरा भाई घायल हो गया। परिजनों के मुताबिक दुल्हन अपनी मौसेरी बहन और चचेरे भाई के साथ बाइक से ब्यूटी पार्लर जा रही थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाई वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर ट्रेलर छोड़कर भाग गया।

ये भी पढ़ें

शाहजहांपुर में खौफनाक वारदात: सो रही पत्नी की फावड़े से गला काटकर हत्या, मां का शव देख चीख पड़े बच्चे

शाम को आनी थी बारात, दुल्हन तैयार होने निकली ब्यूटी पार्लर

जानकारी के मुताबिक ग्राम गौर कोठी की रहने वाले मिनिस्टर अपनी पत्नी रंभा, दो बेटे सचिन, गौरव और एक बेटी रचना थी। रचना के पिता ने उसकी शादी कुशीनगर जिले के राजापाकड़ बरवा में रहने वाले आनंद पासवान से तय की थी, मंगलवार 28 अप्रैल को बारात आनी थी। घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था, सभी नात, रिश्तेदार जुटे हुए थे। इसी बीच दुल्हन रचना तैयार होने के लिए अपनी मौसेरी बहन पूजा और चचेरे भाई मुकेश के साथ बाइक से ब्यूटी पार्लर जाने के लिए घर से निकली।

बालू लदे ट्रेलर ने बाइक को मारी ठोकर, दुल्हन के शरीर पर चढ़ा पहिया

दोपहर करीब 2 बजे वह घर से बरियारपुर चौराहे के पास पहुंची। तभी बाइक में पीछे से बालू लदे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। जबरदस्त टक्कर से रचना सड़क पर गिर गई थी, इसी दौरान ट्रेलर का पहिया रचना के ऊपर चढ़ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूजा और मुकेश को हल्की चोट आई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई, स्थानीय लोग भारी संख्या में जुट गए घरवालों को सूचना दी। इसके बाद चीख, पुकार मचाते हुए बरियारपुर चौराहे पर पहुंचे।

पुलिस ने घायल पूजा और मुकेश को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम फैल गया और शादी की खुशियां गम में बदल गईं। SO बरियारपुर दीपक सिंह ने बताया कि चौराहे पर बाइक और ट्रेलर के बीच हुई टक्कर में एक युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। ट्रेलर को कब्जे में लिया गया है। ड्राइवर फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें

आवास विकास परिषद की कार्रवाई: ट्रांस यमुना योजना में अवैध निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान
Updated on:
28 Apr 2026 06:41 pm
Published on:
28 Apr 2026 06:40 pm
Also Read
View All