26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवरिया में मौज मस्ती बनी जानलेवा, छोटी गंडक में नहाने गए दो किशोर डूबे…परिजनों में मचा कोहराम

देवरिया में रविवार को दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, यहां गर्मी के दौरान छोटी गंडक में नहाने गए दो किशोरों की डूब जाने से मौत हो गई। इस खबर के फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया

less than 1 minute read
Google source verification
Up news, Deoria news

फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, छोटी गंडक में दो किशोर डूबे

देवरिया जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया, बता दें भाटपाररानी थाना क्षेत्र के चनुकी स्थित ल छोटी गंडक नदी में नहाने गए चार किशोरों में से दो की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद साथ गए दो किशोर डर कर भाग गए, सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, बनकटा थाना क्षेत्र के कोठिलवा गांव निवासी चार किशोर रविवार दोपहर भाटपाररानी क्षेत्र में छोटी गंडक नदी में नहाने पहुंचे थे। नहाने के दौरान अचानक दो किशोर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके साथ मौजूद दो किशोर घबराकर वहां से भाग गए। डूबने वाले किशोरों की पहचान अतुल कुशवाहा पुत्र रामसेवक और किशन गुप्ता पुत्र रंजीत गुप्ता के रूप में हुई है।

दो किशोरों के डूबने की खबर से हड़कंप, रेस्क्यू अभियान के बाद बरामद हुए दो शव

क्षेत्र में दो किशोर के डूबने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर बचाव का प्रयास किया। काफी तलाश के बाद पहले अतुल कुशवाहा का शव नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों की मदद से किशन गुप्ता की तलाश शुरू की गई।

पुलिस द्वारा काफी देर तक चलाए गए रेस्क्यू अभियान के बाद किशन गुप्ता का शव भी बरामद कर लिया गया। दोनों किशोरों की मौत की पुष्टि होते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवारों के घर पहुंचने लगे। सूचना मिलते ही भाटपाररानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।