22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

“हाईकोर्ट में यार हमार, थाना में पर्चा कट जाइ”…रेलवे ट्रैक पर बाइक चलाने का स्टंट वायरल, आरोपी गिरफ्तार

देवरिया जनपद का एक रील “माफिया” खुद अपनी आईडी पर “विकास माफिया” लिखकर पहचान बता रहा है। इतना ही नहीं यह अपनी गाड़ी सड़क पर नहीं, बल्कि रेलवे ट्रैक पर दौड़ाते हुए रील बनाते नजर आया। वीडियो में बेखौफ अंदाज़, नियम-कानून की खुलेआम धज्जियां और ऊपर से गाना लगाया...हाईकोर्ट में यार हमार, थाना में पर्चा कट जाइ…

2 min read
Google source verification
Up news, deoria

फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, रेल लाइन पर स्टंट

सोशल मीडिया पर लाइक की चाहत में नौजवान खतरनाक कारनामे कर गुजरने से परहेज नहीं कर रहे है हैं। हालांकि इसका खामियाजा भी कभी कभी उन्हें जान देकर भुगतना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक देवरिया जिले के गोरखपुर-छपरा रेलखंड पर नोनापार रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर बाइक चलाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक रेलवे पटरी के बीच बाइक दौड़ाता दिख रहा है, जबकि उसके साथ दो अन्य लोग भी मौजूद हैं। इनमें से एक वीडियो बना रहा है और दूसरा पीछे चल रहा है।

भोजपुरी गाने पर रेल पटरियों पर युवक का स्टंट, RPF तलाश में जुटी

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो भोजपुरी गाने की धुन पर खुद को 'माफिया' बताते हुए रील बना रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो नोनापार रेलवे स्टेशन के पास का है, जहां युवक ने अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पर बाइक चलाई। वीडियो में 'हाईकोर्ट में यार हमार थाना पे पर्चा कट जाई' जैसे गाने का इस्तेमाल किया गया है, जिसने क्षेत्र में चर्चा तेज कर दी है।

हालांकि, वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए RPF ने जांच शुरू कर दी है। RPF प्रभारी धनंजय राय ने बताया कि वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान कर ली गई है और उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार, RPF को किया गया सुपुर्द

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो/फोटो, जिसमें एक युवक रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच मोटरसाइकिल चलाते हुए दिखाई दे रहा था, मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान युवक की पहचान विकास गौड पुत्र मनोज गौड़, निवासी ग्राम - उसका, थाना भटनी, जनपद देवरिया के रूप में हुई।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रही बाइक का नंबर UP52BY5683 पाया गया। प्रभारी निरीक्षक जीआरपी थाना भटनी ने बताया कि पुलिस टीम ने और मुखबिर की सूचना के आधार पर 22 अप्रैल 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट भटनी को सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस टीम में रहे ये शामिल

इस मामले में आरपीएफ पोस्ट भटनी, जनपद देवरिया में आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में 145, 147, 154 रेल अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार/बरामद करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मौर्य थाना जीआरपी भटनी, उ0नि0 राजेश कुमार पाण्डेय प्रभारी अस्थाई चौकी बनकटा थाना जीआरपी भटनी, हे0का0 अशोक सिंह यादव अस्थाई चौकी बनकटा थाना जीआरपी भटनी, का0 चन्द्रप्रकाश गुप्ता अस्थाई चौकी बनकटा थाना जीआरपी भटनी ASI कप्तान सिंह आर0पी0एफ0 पोस्ट भटनी जनपद देवरिया शामिल थे