देवरिया

डिजिटल होती देवरिया पुलिस, i-GOT कर्मयोगी पोर्टल पर ऑनलाइन प्रशिक्षण अनिवार्य, DIG ने की समीक्षा

DIG रेंज गोरखपुर एस. चन्नप्पा, SP देवरिया संजीव सुमन एवं अन्य अधिकारियों के साथ पैदल गश्त किये, इस दौरान अधिकारियों ने आम जनता से बातचीत कर कानून का पाठ पढ़ाए पैदल गश्त के दौरान महोदय द्वारा भटवलिया, बस अड्डा, कचहरी चौराहा, सुभाष चौक सहित आदि महत्तपूर्ण स्थलों भ्रमण किया गया ।

less than 1 minute read
Apr 08, 2026
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, DIG की बैठक

देवरिया पुलिस तेजी से डिजिटल प्रशिक्षण ले रही है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार की पहल पर पुलिस अधिकारियों, जांच अधिकारियों और जवानों के लिए i-GOT कर्मयोगी पोर्टल पर ऑनलाइन प्रशिक्षण अनिवार्य किया गया है। गोरखपुर के DIG एस. चन्नप्पा ने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों और थानेदारों से चर्चा की।

ये भी पढ़ें

फर्रुखाबाद: होमगार्ड और पीआरडी जवान के बीच लड़ाई, पैसे के लेनदेन का विवाद?, एएसपी ने बताई सच्चाई

क्या है i-GOT कर्मयोगी पोर्टल

अधिकारियों के मुताबिक इस पोर्टल पर लगभग 16 अध्याय उपलब्ध हैं, जिनमें सरकारी कर्मचारियों की आचार संहिता, महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, नई तकनीकों का उपयोग, मिशन लाइफ ओरिएंटेशन, योगा ब्रेक और तनाव प्रबंधन जैसे विषय शामिल हैं। इसका लक्ष्य पुलिसकर्मियों को पेशेवर रूप से दक्ष बनाना और उनकी कार्यशैली व संवेदनशीलता में सुधार लाना है। यह इतना सरल है कि यह प्रशिक्षण मोबाइल फोन के माध्यम से कभी भी और कहीं भी पूरा किया जा सकता है। जिले में इसकी प्रगति की नियमित समीक्षा की जा रही है।

DIG रेंज गोरखपुर ने की समीक्षा, महिला सुरक्षा पर गंभीर

इसी कड़ी में मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में गोरखपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक एस. चन्नप्पा ने अपराध नियंत्रण, निरोधात्मक कार्रवाई, मिशन शक्ति फेज-5 और i-GOT कर्मयोगी कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने लंबित विवेचनाओं, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

महिला सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए DIG ने निर्देश दिए कि महिलाओं से जुड़े मामलों में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जागरूकता कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए भी कहा।

SP देवरिया संजीव सुमन ने बताया कि i-GOT कर्मयोगी पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे पुलिसकर्मी नई टेक्नोलॉजी और मॉडर्न वर्किंग से जुड़ रहे हैं, जिससे उनकी वर्किंग कैपेसिटी में वृद्धि होगी। बैठक में ASP के साथ सभी थानाध्यक्ष और शाखा प्रभारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें

भरोसे का कत्ल…पशुपति नाथ दर्शन के बहाने रचा पत्नी की हत्या की साजिश, खुलासे से हड़कंप

Published on:
08 Apr 2026 03:33 pm
Also Read
View All