देवरिया

फेसबुक प्यार पड़ा भारी, युवती से मिलने गया प्रयागराज का युवक अब पहुंचा जेल…जानिए पूरा मामला

देवरिया में हैरान करने वाली घटना हुई है यहां प्रयागराज का एक युवक अपने प्रेमिका से मिलने सलेमपुर स्टेशन पहुंचा, युवती भी वहां आई और दोनों में बातचीत हो रही थी।

less than 1 minute read
Feb 03, 2026
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, फेसबुक फ्रेंड गया जेल

देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से प्रयागराज के एक युवक को फेसबुक के जरिए मुलाकात हुई, धीरे धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने मिलने का प्लान बनाया और युवक प्रयागराज से उससे मिलने सलेमपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गया।

ये भी पढ़ें

अंकिता भंडारी हत्याकांड : CBI ने दर्ज किया केस, वीआईपी का होगा पर्दाफाश

युवती के तहरीर पर मुकदमा दर्ज, युवक भेजा गया जेल

लड़की भी पहले से ही स्टेशन पर मौजूद थी, दोनो आपस में बात कर ही रहे थे कि अचानक दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, और बात हाथापाई तक पहुंच गई। युवती की तहरीर पर जीआरपी ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया। साथ ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

फेसबुक के जरिए युवक और युवती में हुई मुलाकात

जानकारी के मुताबिक प्रयागराज का रहने वाला एक युवक का फेसबुक के जरिए भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से संपर्क हुआ। दोनों में रिश्ता बढ़ा और वे घंटों मोबाइल पर बातचीत करते रहे। इस बीच 21 जनवरी को युवक अपनी प्रेमिका से मिलने की जिद करने लगा, युवती भी सलेमपुर स्टेशन चली आई।

युवती से मिलने सलेमपुर स्टेशन पहुंचा, अचानक दोनों में शुरू हुई मारपीट

दोनों रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंचे और बातचीत करने लगे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई और देखते ही देखते उनमें मारपीट शुरू हो गई। जीआरपी ने युवक को पकड़ लिया।

युवती की तहरीर पर जीआरपी भटनी ने केस भी दर्ज कर लिया। जीआरपी थानाध्यक्ष बीबी राजभर ने बताया कि किसी बात को लेकर युवक-युवती में विवाद हुआ था। इस मामले में गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें

यूपी पुलिस के दरोगा पर गंभीर आरोप, पीड़िता बोली…न्याय न मिलने पर आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर

Published on:
03 Feb 2026 11:17 am
Also Read
View All

अगली खबर