देवरिया

देवरिया में भीषण हादसा…स्कूली बस और बाइक में भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत

देवरिया के भटनी-नूनखार मार्ग पर स्थित गन्ना विकास समिति के सामने बुधवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मृत्यु हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक स्कूली बस भटनी से नूनखार की ओर बच्चों को लेने जा रही थी।

less than 1 minute read
Mar 25, 2026
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, स्कूली बस और बाइक में भिड़ंत

देवरिया जिले में बुधवार को स्कूली बस और बाइक सवार युवकों की भीषण भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा भटनी थाना क्षेत्र स्थित नूरीगंज बाजार में हुआ, उनकी बाइक एक स्कूली बस से टकरा गई थी, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को देवरिया मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक अभिषेक इंटर की परीक्षा पिछले पिछले साल पास किया था, वही रफुउल्ला व्यापारी था।

ये भी पढ़ें

Lucknow Suicide: लखनऊ में दर्दनाक घटना: युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

घर लौट रहे युवकों की बाइक, बस से भिड़ी…दो युवकों की मौत

मृतकों की पहचान अभिषेक यादव पुत्र नथुनी यादव और रफूल्लाह अंसारी पुत्र रज्जुलाह के रूप में हुई है। दोनों भटनी थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव के निवासी थे। बताया गया कि वे किसी काम से भटनी बाजार आए थे। नूरीगंज बाजार में उनकी बाइक सामने से आ रही एक स्कूली बस से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही SO मृत्युंजय राय मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। युवकों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिजनों में चीख पुकार मच गई, बरडीहा गांव में गम सन्नाटा फैला है।

ये भी पढ़ें

चाइनीज मांझा या मौत की तलवार? मेरठ में कटी युवक की गर्दन, लगे 22 टांके; गहरे घाव से युवक लहूलुहान

Published on:
25 Mar 2026 02:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर