देवरिया

देवरिया में दिनदहाड़े घर में महिला की हत्या कर 35 लाख की लूट…क्षेत्र में हड़कंप

बुधवार को देवरिया में हत्या और लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। जिले के लार कस्बे में व्यापारी की पत्नी की हत्या कर बदमाशों ने लाखों की नगदी और जेवरात लूट ले गए।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2024, 7:20 PM IST
Feature image

बुधवार को जिले के लार कस्बे में दिनदहाड़े घर में घुस कर एक व्यवसाई की पत्नी की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने घर में लूटपाट भी किया है। व्यवसाई के अनुसार घर से करीब 10 लाख नकदी और 25 लाख के जेवर गायब हैं।घटना के वक्त महिला घर में अकेली थी।व्यवसाई समेत घर के सभी पुरूष अपने-अपने काम पर चले गए थे।

छानबीन में SOG भी लगाई गई

हत्या व लूट की वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी देवरिया संकल्प शर्मा समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर वारदात की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम के साथ ही एसओजी को भी छानबीन के लिए लगाया गया है।

लार कस्बे में घर में घुस कर व्यापारी की पत्नी की हत्या कर लूट

जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत लार के शास्त्री नगर कोईरी टोला में घनश्याम गुप्ता की मकान है। वे नगर के दुर्गा मंदिर के समीप किराना की दुकान चलाते हैं। उनके तीन बेटों में बड़े बेटे अखिलेश की नगर में ही आभूषण की दुकान है। दूसरे नंबर का बेटा राकेश घनश्याम के साथ किराने की दुकान पर रहता है जबकि सबसे छोटा बेटा अजय और उसकी पत्नी पार्वती शिक्षक हैं। बुधवार की सुबह सभी लोग अपने-अपने काम पर चले गए। घर में घनश्याम गुप्ता की पत्नी चंद्रावती देवी(60) अकेली थीं। उसी दौरान घर में घुसे बदमाशों ने किसी धारदार हथियार से उनकी हत्या कर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

दोपहर में घर पहुंचा बेटा, खून से लथपथ पड़ी थी मां

दोपहर करीब 12 बजे अजय गुप्ता अपनी बेटी को स्कूल से लेकर घर पहुंचे तो ग्राउण्ड फ्लोर पर चंद्रावती खून से लथपथ होकर अपने बेड पर मृत पड़ी थीं। यह देख वे चीख पड़े। उनकी आवाज सुन कर मोहल्ले की भीड़ जमा हो गई। दुकान से घनश्याम गुप्ता और अन्य परिजन भी पहुंच गए। व्यवसाई के अनुसार बदमाशों ने हत्या के बाद सेकेण्ड फ्लोर पर घर की ऑलमारी तोड़ कर लूटपाट किया है। घनश्याम गुप्ता ने बताया कि घर से करीब 10 लाख नकदी और 25 लाख के जेवरात गायब हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही SP, ASP भारी फोर्स के साथ पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष कपिलदेव चौधरी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। कुछ ही देर में एएसपी दक्षिणी सुनील कुमार भी पहुंचे। आनन-फानन में मौके पर फोरेंसिक टीम और एसओजी भी बुला ली गई। इसकेबाद एसपी संकल्प शर्मा ने भी पहुंच कर वारदात की जानकारी ली। एसपी ने लार थाने पर अधिकारियों के साथ मीटिंग किए महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस छानबीन में जुटी है।

SP देवरिया

SP देवरिया संकल्प शर्मा ने बताया की लार कस्बे में एक महिला अपने बेड पर मृत मिली है। ग्राउण्ड फ्लोर पर उसका शव था जबकि सकेण्ड फ्लोर पर आलमारी टूटी पाई गई है। परिजनों का कहना है कि हत्या के बाद लूटपाट हुई है। आलमारी से नकदी और जेवर गायब हैं। पुलिस घटना की जांच कर विधिक कार्रवाई कर रही है।

Updated on:
13 Nov 2024, 7:20 PM IST
Published on: