देवरिया में बड़ा हादसा हो गया है, यहां कपड़ा धुलते समय हैंडपंप में करंट उतरने से दो सगी बहनें बुरी तरह झुलस गईं। परिजनों ने इलाज के लिए दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां एक की मौत हो गई। वहीं दूसरी की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।