देवरिया

मोबाइल धारकों को मिली बड़ी खुशखबरी…50 लाख रुपए के मोबाइल लौटाये गए, जानिए पूरा मामला

देवरिया पुलिस की सर्विलांस सेल टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग 50 लाख रुपये कीमत के 251 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया।
2 min read
May 06, 2026
Feature image
लोगों के खोए मोबाइल लौटाएगी पुलिस, PC- Patrika

देवरिया जिले में पुलिस ने बड़ा गुडवर्क कार्य हुए सैकड़ों लोगों के चोरी किए हुए मोबाइल बरामद किए गए। इसका अनुमानित मूल्य 50 लाख के करीब है। बरामद 251 मोबाइल बुधवार को उनके असली धारकों को सौंप दिया गया, इस दौरान SP देवरिया अभिजीत आर. शंकर स्वयं उपस्थित होकर अपने हाथों से गुमशुदा मोबाइल उनके धारकों को प्रदान किए।

CEIR पोर्टल से ट्रैक किए गए मोबाइल

पुलिस के अनुसार, गुमशुदा मोबाइल फोन से संबंधित प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए सर्विलांस सेल को सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के माध्यम से ट्रैकिंग कर मोबाइल बरामद करने के निर्देश दिए गए थे। टीम ने लगातार प्रयास करते हुए कुल 251 आवेदकों के 251 मोबाइल फोन बरामद किए। इस अवसर पर SP अभिजीत आर. शंकर ने मोबाइल बरामदगी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली टीम को 5 हजार रुपये का पुरस्कार भी प्रदान किया। मोबाइल सुपुर्दगी कार्यक्रम के दौरान SP ने उपस्थित लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक भी किया।

SP ने बताया कि साइबर क्राइम से रहें अलर्ट

SP ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहे हैं और अपराधी सोशल मीडिया, फर्जी कॉल, ई-मेल तथा ऑनलाइन ऐप्स के माध्यम से लोगों को निशाना बना रहे हैं। इसलिए सभी लोगों से निवेदन है कि वे अपनी निजी जानकापरी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें और किसी भी संदिग्ध लिंक या ऐप से दूर रहें।

उन्होंने यह भी बताया कि ऑनलाइन ठगी या साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके अतिरिक्त, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना डायल 112 या नजदीकी थाने को देने की अपील की गई।

दूरसंचार विभाग ने लॉन्च किया नया पोर्टल

दूरसंचार विभाग (DoT) ने मोबाइल फोन के चोरी होने या गुम होने पर रिपोर्ट करने के लिए नया पोर्टल लॉन्च कर दिया है। इस नए पोर्टल के जरिए मोबाइल यूजर्स आसानी से मोबाइल फोन को ट्रेस कर सकेंगे। दूरसंचार विभाग ने CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल को लॉन्च कर दिया है। इस प्लेटफॉर्म को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सबसे पहले महाराष्ट्र के लिए लॉन्च किया गया है। बाद में इस प्रोजेक्ट को देश भर के मोबाइल यूजर्स के लिए लॉन्च किया जाएगा।

Updated on:
06 May 2026 05:40 pm
Published on:
06 May 2026 05:08 pm