सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू कालोनी स्थित डॉ. दीप्ति तिवारी के क्लीनिक में दवा का नाम पूछने व फार्मूला लिखने की बात को लेकर हुआ विवाद, डॉक्टर के सामने उनके स्टाप नें पेसेट से किया मारपीट।
देवरिया में शुक्रवार को एक मरीज को डॉक्टर से दवा का नाम पूछना भारी पड़ गया, विवाद इतना बड़ा की मारपीट हो गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। जानकारींके मुताबिक न्यू कॉलोनी स्थित एक प्राइवेट क्लिनिक में दवा का नाम पूछने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि मरीज ने प्रिस्क्रिप्शन में लिखी दवाओं के नाम स्पष्ट करने का अनुरोध किया, जिस पर उसे जानकारी देने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद मरीज के साथ अभद्रता और मारपीट की गई।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. दीप्ति तिवारी के क्लिनिक पर हुई। मरीज ने अपनी पर्ची में लिखी दवाओं के नाम जानने का प्रयास किया। मरीज का आरोप है कि प्रिस्क्रिप्शन की लिखावट इतनी अस्पष्ट थी कि प्रधानमंत्री जन औषधि योजना केंद्र के फार्मासिस्ट भी दवाओं को नहीं समझ पाए। मरीज का आरोप है कि डॉक्टर और क्लिनिक के फार्मासिस्ट ने दवा का नाम बताने से इनकार कर दिया, जिससे विवाद बढ़ गया।
तभी डॉक्टर के पति डॉ. आकाश पांडे ने मरीज को धक्का देकर क्लिनिक से बाहर निकाल दिया। मरीज ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ लोगों को बुलाकर उनके साथ गाली-गलौज, धमकी और मारपीट की गई। पीड़ित मरीज ने इस घटना पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि मरीजों को यह नहीं बताया जाएगा कि उन्हें कौन सी दवा दी जा रही है, तो सस्ती और सुलभ दवाएं उपलब्ध कराने वाली सरकारी योजनाएं कैसे सफल होंगी। उन्होंने आशंका जताई कि क्या मरीजों को निजी क्लिनिक से ही दवा खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। फिलहाल, संबंधित डॉक्टर या क्लिनिक की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। पीड़ितों ने 112 पर सूचना देने के साथ कोतवाली में तहरीर दी है।