देवरिया

पेट्रोल पंप पर पहुंचे भगोने और जनरेटर, चौंके लोग…

जिला प्रशासन का कहना है कि जनपद में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। इसके बावजूद पंपों पर भीड़ और इस तरह के दृश्य सवाल खड़े कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन की अपील के बाद हालात सामान्य होते हैं या नहीं।

2 min read
Mar 26, 2026
फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, पेट्रोल पंप पर भगोना और जनरेटर

देवरिया जिले के रामजानकी मार्ग स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर उस समय अजीब स्थिति देखने को मिली, जब लोग ट्राली में भगौना लेकर डीजल लेने पहुंच गए। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, इस समय गेहूं की कटाई का मौसम चल रहा है। किसान, कंबाइन और ट्रैक्टर मालिक जल्द से जल्द कटाई में जुटना चाहते हैं, जिसके चलते तेल लेने की होड़ मच गई है।

ये भी पढ़ें

Global Crisis :  पीएम मोदी ने कल बुलाई बड़ी बैठक, सभी राज्यों के मुख्य सचिव होंगे शामिल, जानें क्या होंगे एजेंडे

देवरिया में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता : डीएम दिव्या मित्तल।

देवरिया में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य एवं सुचारु रूप से संचालित हो रही है।

भरपूर है पेट्रोल और डीजल का स्टॉक

डीएम ने बताया कि जनपद में पेट्रोल की दैनिक खपत लगभग 263 किलोलीटर है, जबकि वर्तमान में विभिन्न डिपो में कुल 1543 किलोलीटर पेट्रोल उपलब्ध है। इसी तरह, डीजल की दैनिक मांग करीब 435 किलोलीटर है, जबकि जिले में इस समय 1960 किलोलीटर डीजल का स्टॉक मौजूद है।

प्रशासन लगातार पेट्रोल पंपों पर मोबाइल

यह आंकड़े दर्शाते हैं कि जिले में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। उन्होंने आगे जानकारी दी कि तेल कंपनियों द्वारा नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है और डिपो से पेट्रोल पंपों तक ईंधन की आवक लगातार जारी है। प्रशासन इस पूरी व्यवस्था की लगातार निगरानी कर रहा है, जिससे किसी भी स्तर पर आपूर्ति बाधित न हो।

डीएम का सख्त आदेश, न हो कालाबाजारी

जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं। उन्होंने कहा कि घबराहट में ईंधन का अतिरिक्त भंडारण करने से कृत्रिम कमी की स्थिति बन सकती है, जिससे अन्य लोगों को परेशानी हो सकती है। डीएम ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित मानकों के अनुसार ही ईंधन की बिक्री करें। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित विभागों को नियमित निरीक्षण के निर्देश भी दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें

चिता पर लेटते ही चलने लगी सांस, चमत्कार देख लोग हैरान, डॉक्टरों ने मृत किया था घोषित

Updated on:
27 Mar 2026 05:45 pm
Published on:
26 Mar 2026 04:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर