देवरिया

देवरिया में दिनदहाड़े रायफल से तड़तड़ाई गोलियां…फतेपुर नरसंहार की याद हुई ताजा, गांव में पसरा सन्नाटा

देवरिया में शनिवार को एक बार फिर उस समय फतेपुर नरसंहार की याद ताजा हो गई जब गौरीबाजार थानाक्षेत्र के बाकी ग्रामसभा में दबंगों ने दिन दहाड़े राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग की।

2 min read
Jan 24, 2026
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, ज़मीनी विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग

शनिवार को देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के बाकी ग्राम सभा के फुलवरिया टोला में दिनदहाड़े दबंगों ने खुलेआम रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गया, लोग अपने घरों की तरफ भागने लगे। क्षेत्र के लोगों ने ग़ौरीबाजार थाना पुलिस पर उंगली उठाई है।

ये भी पढ़ें

UP Politics: नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस को कहा अलविदा: यूपी की राजनीति में बड़ा भूचाल, अजय राय पहुंचे मनाने

विवादित जमीन की हुई थी रजिस्ट्री, बनी थी पक्की दीवार

जानकारी के अनुसार वीरेंद्र यादव ने लगभग दो वर्ष पहले विवादित भूमि की विधिवत रजिस्ट्री कराई थी और वहां पक्की दीवार का निर्माण कराया था। शनिवार को अशोक पांडेय और विनोद पांडेय अपने बेटों के साथ रायफल लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने जबरन दीवार गिराना शुरू किया। जब वीरेंद्र यादव ने इसका विरोध किया, तो दबंगों ने उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की।

सूचना पर पहुंचा डायल 100, कारवाई किए बिना वापस लौट गई पुलिस

इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ देर रुकने के बाद बिना कोई ठोस एक्शन लिए लौट गई। पुलिस के जाते ही आरोपियों के हौसले और बढ़ गए। लगभग एक घंटे बाद अशोक पांडेय और विनोद पांडेय फिर रायफल लेकर गांव में आए और ग्रामीणों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

कारवाई न होने से बढ़ा मन, दुबारा आकर किए ताबड़तोड़ फायरिंग

जैसे ही ग्रामीणों ने गोलियां चलने की आवाज सुनी, सभी सुरक्षित ठिकानों की ओर भागने लगे। संयोग ठीक रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ। इसके बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने गौरी बाजार थानापुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है, उनके मुताबिक जब पहले विवाद हुआ था तब भी पुलिस आई थी लेकिन को सख्त रुख अख्तियार किए वापस चली गई। इसके बाद दबंगों का मन बढ़ गया और वे दुबारा फिर आकर कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दिए।

गांव में मची भगदड़, ग़ौरीबाजार थाना पुलिस पर गंभीर सवाल

फायरिंग की आवाज सुनकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों में छिप गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन पूरे गांव में भय का माहौल व्याप्त हो गया।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि पहली सूचना पर पुलिस ने सख्ती दिखाई होती और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाती, तो यह गंभीर घटना दोबारा नहीं होती। ग्रामीण आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, अवैध हथियारों की बरामदगी और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

सीतापुर में दर्दनाक हादसा, बाइक की टंकी में विस्फोट…जिंदा जला युवक, दूसरे युवक की हालत गंभीर

Published on:
24 Jan 2026 06:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर