देवरिया

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 70 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले

Deoria news: देवरिया जिले में आगामी त्योहारों के मौसम को देखते हुए अधिकारियों ने अभी से कमर कस ली है। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ताबड़तोड़ फेरबदल किए गए हैं।
2 min read
• •
Oct 09, 2026
Up news, Deoria police news
SP देवरिया (सोर्स: अनूप शुक्ला)

Deoria police transffer list: देवरिया में आगामी त्योहारों के मद्देनजर लॉ-ऑर्डर मजबूत करने के लिए SP अभिजित आर. शंकर ने पुलिस विभाग में फेरबदल किया है।गुरुवार देर रात हुए इस बदलाव में 26 दरोगाओं समेत करीब 70 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। पुलिस लाइन में तैनात 17 पुरुष दरोगाओं और आरटीसी में तैनात दो महिला दरोगाओं को थानों पर भेजा गया है। इसके अलावा, पुलिस लाइन में तैनात 29 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को भी जिले के अलग-अलग थानों में तैनाती मिली है।

इस फेरबदल में देवरिया कोतवाली, सलेमपुर, गौरी बाजार, श्रीरामपुर, साइबर थाना, सदर कोतवाली, सरौली, तरकुलवा, रुद्रपुर, बनकटा, बहुआडीह, भटनी और महिला थाने जैसे कई थानों में दरोगाओं को भेजा गया है। SP ने सलेमपुर कोतवाली में तैनात दरोगा योगेंद्र नाथ यादव, तरकुलवा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार राय, कांस्टेबल हर्षित तिवारी और कांस्टेबल कृष्ण कुमार यादव को लाइन हाजिर कर दिया है।

डीजे बजाने मैं नियमों का पालन करने के निर्देश

त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस में डीएम मधुसूदन हुल्गी और एसपी अभिजित आर शंकर की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान डीजे बजाने पर नियमों का पालने करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान जुलूस, शोभायात्रा और मूर्ति विसर्जन के लिए निर्धारित मार्ग व समय का पालन करने के निर्देश दिए गए।

त्योहारों को देखते हए हटवाये गए अतिक्रमण

त्योहारों के मद्देनजर बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस ने सड़क किनारे अतिक्रमण हटवाकर आवागमन सुचारु कराया। पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि यातायात प्रभारी सत्येंद्र राय के नेतृत्व में सोनूघाट, रुद्रपुर मोड़ पर चेकिंग की गई। तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट और प्रेशर हॉर्न लगे वाहनों की जांच हुई। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठाने और शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील की।

पीस कमेटी की बैठक संपन्न

पीस कमेटी की बैठक भागलपुर पुलिस चौकी पर गुरुवार की देर शाम हुई। इसमें दशहरा पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई। थानाध्यक्ष मईल विकास नाथ ने कहा कि भागलपुर क्षेत्र में बड़ी संख्या में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होता है।इस दौरान प्रशासन के नियमों का पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि मानक से अधिक आवाज में डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

मूर्ति विसर्जन के दौरान अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन पर रोक है। जुलूस निर्धारित रूट से ही निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। इस दौरान भागलपुर चौकी प्रभारी अजय कुमार राय, योगेश यादव, मयंक मिश्र रोहित कुमार, प्रधान बृजभूषण यादव, सुनील पाण्डेय, शिम्पू सिंह सहित क्षेत्र के दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी, ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।

Updated on:
09 Oct 2026 10:40 am
Published on:
09 Oct 2026 10:40 am