8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gonda News: दशहरा से पहले गोंडा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 25 दरोगाओं का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

Gonda News: गोंडा में दशहरा और दुर्गा पूजा से पहले पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए 25 सब इंस्पेक्टरों की तैनाती में बड़ा फेरबदल किया है। कई दरोगाओं को थानों में भेजा गया है। जबकि कुछ को चौकियों की जिम्मेदारी मिली है। जानिए किस अधिकारी को कहां भेजा गया।
2 min read
Google source verification
Gonda

गोंडा एसपी अभिषेक फोटो सोर्स विभाग

Gonda News:गोंडा में दशहरा और दुर्गा पूजा से पहले पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा बदलाव किया गया है। कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने 25 सब इंस्पेक्टरों के तबादले किए हैं। कई दरोगाओं को थानों में भेजा गया है। जबकि कुछ को महत्वपूर्ण चौकियों की जिम्मेदारी दी गई है। इस फेरबदल के बाद कई चौकियों और थानों पर पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती होगी।

गोंडा जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने एक बार फिर बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। दशहरा और दुर्गा पूजा जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों से पहले किए गए इस फेरबदल में 25 सब इंस्पेक्टरों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा गया है। पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव के बाद कई थानों और पुलिस चौकियों की जिम्मेदारी बदल गई है। अधिकारियों को नई जगह पर तैनाती देकर उनसे कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने की उम्मीद की जा रही है। तबादले के तहत चौकी प्रभारी मिश्रौलिया योगेश यादव को थाना धानेपुर भेजा गया है। वहीं उत्कर्ष नवीन को देहात कोतवाली से हटाकर चौकी प्रभारी मिश्रौलिया की जिम्मेदारी दी गई है। इस बदलाव के साथ मिश्रौलिया चौकी की कमान अब उत्कर्ष नवीन संभालेंगे। इसी तरह खरगूपुर थाना क्षेत्र की जानकी नगर चौकी के प्रभारी कामेश्वर रावत को थाना छपिया भेजा गया है। उनके स्थान पर थाना इटियाथोक में तैनात अविनाश कुमार विद्यार्थी को चौकी प्रभारी जानकीनगर बनाया गया है।

दशहरा दुर्गा पूजा को लेकर बड़े पैमाने पर हुआ फेरबदल

करनैलगंज क्षेत्र में भी पुलिस अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। बालपुर चौकी पर तैनात रोहित रणवीर को थाना मोतीगंज भेजा गया है। वहीं कटरा बाजार थाना क्षेत्र की पहाड़पुर चौकी के प्रभारी राजीव कनोजिया को थाना एएचटी में तैनाती दी गई है। पुलिस अधीक्षक की ओर से किए गए इस फेरबदल को त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। दशहरा और दुर्गा पूजा के दौरान बड़ी संख्या में लोग बाजारों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचते हैं। ऐसे में पुलिस की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है।

देखें पूरी लिस्ट किसे कहां मिली तैनाती

नई तैनाती के बाद अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर नजर रखने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखने और त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने की जिम्मेदारी होगी। 25 सब इंस्पेक्टरों के इस फेरबदल में किस अधिकारी को कहां भेजा गया है। किन चौकियों की कमान बदली गई है। इसकी पूरी सूची यहां देखें।