देवरिया

टीचर सुसाइड केस : डीएम दिव्या मित्तल ने लगाई BSA को फटकार, शासन को भेजीं निलंबन एवं कारवाई की संस्तुति

देवरिया जनपद में कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) के निलंबन की संस्तुति शासन को भेजी है।

2 min read
Feb 24, 2026
फोटो सोर्स: पत्रिका, जांच के दौरान डीएम दिव्या मित्तल

गोरखपुर में कृष्ण मोहन सिंह के आत्महत्या प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई है।जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में, उप जिलाधिकारी सदर श्रुति शर्मा एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को सदस्य नामित करते हुए एक उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की गई थी।

ये भी पढ़ें

‘अपने विधायक बचा लें, यही बड़ी बात होगी‘ केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, सौ विधायक वाले ऑफर पर दिया जवाब

हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी एक साल तक नहीं हुई कारवाई

समिति द्वारा प्रकरण की विस्तृत जांच कर अपनी आख्या जिलाधिकारी को प्रस्तुत की गई। जांच आख्या में यह तथ्य प्रकाश में आया कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के बावजूद लगभग एक वर्ष तक बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव द्वारा प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई।

जांच में यह भी उल्लेखित किया गया कि आदेश के अनुपालन में विलंब एवं उदासीनता के कारण परिस्थितियाँ प्रतिकूल बनीं, जिससे यह अप्रिय घटना घटित हुई। वही परिजनों की तहरीर पर गोरखपुर के थाना गुलरिहा में मुकदमा दर्ज हुआ है, जिसका विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

डीएम ने निलंबन एवं कारवाई के लिए शासन को भेजी रिपोर्ट

प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन एवं विभागीय कार्यवाही हेतु शासन को संस्तुति प्रेषित की गई हैं। वही पटल सहायक संजीव सिंह को जिलाधिकारी के आदेश पर पूर्व में ही तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जा चुका है।

डीएम दिव्या मित्तल अचानक पहुंची बीएसए ऑफिस

बता दें कि जिलाधिकारी दिव्या मित्तल अचानक बीएसए कार्यालय पहुंची। उन्होंने बसा के कमरे में अधिकारियों के साथ बैठक ली। इस दौरान मृत शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह के मामले में बीएसए से निर्णय लेने में विलंब के बारे में पूछा। बीएसए ने पटल परिवर्तन के चलते विलंब की बात कही।

डीएम ने लापरवाही पर बीएसए को लगाई फटकार

इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए बीएसए को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि पटल परिवर्तन के चलते अपने हाईकोर्ट के आदेश में निर्णय लेने में एक साल लगा दिया। बैठक में सीडीओ राजेश कुमार सिंह सदर एसडीएम श्रुति शर्मा एडी बेसिक संगीता सिंह संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा डॉक्टर पवन सचान, उप शिक्षा निदेशक प्राथमिक शिक्षा संजय उपाध्याय और सह जिला विद्यालय निरीक्षक निलेश पांडेय उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

सीएम सिटी में ही महिला सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह, मनबढ़ों ने एम्स गोरखपुर की डाक्टर से 2 km तक किया दुर्व्यवहार, किये बैड टच

Published on:
24 Feb 2026 01:11 am
Also Read
View All

अगली खबर