देवरिया

बार, बार कैबिनेट मंत्री संजय निषाद को क्यों आता है गुस्सा…भड़के मंत्री ने अधिकारियों पर कारवाई की बात कही

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के देवरिया दौरे पर अधिकारियों के पास प्रोटोकॉल न आने से उन्हें दिक्कत हो गई। इस कारण गंतव्य तक पहुंचने और कई कार्यक्रमों में असुविधा हो है।

2 min read
Feb 08, 2026
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद

प्रदेश सरकार के चर्चित मंत्री संजय निषाद देवरिया दौरे के दौरान प्रोटोकॉल नहीं मिलने पर भड़क गये। जानकारी के मुताबिक देवरिया पहुंचे मंत्री निषाद को न तो एस्कॉर्ट वाहन दिया गया और न ही सर्किट हाउस में वीआईपी व्यवस्थाएं दी गईं, वहाँ कोई अधिकारी भी मौजूद नहीं था।

ये भी पढ़ें

Ghaziabad Suicide Case: गाजियाबाद सुसाइड केस में नया ट्विस्ट, पिता ने छुपाया बड़ा राज, छोड़ना पड़ेगा घर

प्रोटोकॉल नहीं मिलने पर भड़क उठे संजय निषाद

इस चूक पर संजय निषाद काफी बिगड़े और कहे कि एस्कॉर्ट नहीं होने की वजह से जनसुनवाई और अन्य कार्यक्रमों में असुविधा हुई। मंत्री के पर्सनल सेक्रेटरी अंबिका प्रसाद श्रीवास्तव ने DM और SP को पत्र भेजकर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कर उनके कार्यालय को सूचित करने का निर्देश दिया है।

दो फरवरी को था कार्यक्रम, एस्कॉर्ट वाहन नही मिलने से हुई दिक्कत

जानकारी के मुताहिक यह मामला 2 फरवरी का है। मंत्री निषाद एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देवरिया पहुंचे थे। मंत्री का आरोप है कि पूर्व प्रस्तावित इस कार्यक्रम के बावजूद जिला प्रशासन ने प्रोटोकॉल को दर किनार कर दिया, एस्कॉर्ट वाहन न मिलने के कारण मुझे शहर में काफी देर तक भटकना पड़ा। इससे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने में देरी हुई और सरकारी कार्य प्रभावित हुए।

डीएम, एसएसपी से कारवाई की मांग

मंत्री ने इसे प्रशासनिक स्तर की गंभीर चूक बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जरूरत बताई। मंत्री निषाद के निजी सचिव ने डीएम और एसपी को लेटर लिखकर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। लेटर के अनुसार, 2 फरवरी को सुबह 10:30 बजे मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद देवरिया जिला में गए थे।

ADM प्रशासन, देवरिया

ADM प्रशासन प्रेम नारायण सिंह ने कहा कि मुझे अभी तक इस प्रकरण की कोई जानकारी नहीं है। कोई लेटर भी नहीं मिला है। शासनादेश के अनुसार मंत्री को पूरा प्रोटोकॉल उपलब्ध कराया जाएगा।

SP देवरिया

SP संजीव सुमन ने कहा कि अभी तक मंत्री के निजी सचिव का कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। अगर प्रोटोकॉल के तहत सुविधाएं देने में कहीं कोई लापरवाही हुई है तो यह गंभीर मामला है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएग

ये भी पढ़ें

सीएम योगी को संसद में रूला चुका हूँ…अधिकारियों को सपा जिलाध्यक्ष ने दी धमकी, बोले..भाजपा दिमाग हटा लो

Updated on:
08 Feb 2026 03:33 pm
Published on:
08 Feb 2026 02:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर