देवास

Dewas Crime: दिवाली मनाने गांव गया परिवार, पीछे से घर में घुसे तीन चोर; 8 तोला सोना और 75 हजार रुपए चोरी

Gold Jewellery Theft: मोती बंगला इलाके में वारदात, करीब डेढ़ घंटे तक घर में रहे संदिग्ध; CCTV फुटेज में तीनों दिखाई दिए, रविवार को पड़ोसियों ने फोन कर बताया आपके घर का गेट खुला है।
2 min read
• •
Updated: 8 Nov 2026, 4:37 PM IST
dewas chori
diwali theft three thieves 8 tola gold 75000 cash, घर में बिखरा सामान (Source-Patrika)

Dewas Gold Jewellery Theft: मध्यप्रदेश के देवास जिले के मोती बंगला इलाके में दीपावली मनाने गांव गए एक परिवार के सूने घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया। शनिवार शाम को परिवार घर से गांव के लिए निकला था और शनिवार-रविवार की दरमियानी रात ही चोर घर में घुसे और 8 तोला सोना और 75 हजार रुपये नकद चुराकर फरार हो गए। चोर करीब डेढ़ घंटे तक घर में रहे और कमरों में तलाशी लेते रहे। वारदात के बाद तीनों संदिग्ध CCTV कैमरों में घर से बाहर निकलते दिखाई दिए हैं। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शनिवार शाम को गांव गया था परिवार

निजी कंपनी में काम करने वाले अश्विन विश्वकर्मा ने बताया कि वे शनिवार शाम करीब 6 बजे परिवार के साथ उज्जैन जिले में स्थित अपने गांव दीपावली मनाने गए थे। रविवार सुबह पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि उनके घर का गेट खुला हुआ है। घर में चोरी होने की आशंका पर अश्विन देवास पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी में रखे जेवर व नकदी गायब थे।

ऑर्टिफिशियल ज्वेलरी को नहीं चुराया

अश्विन ने बताया कि वो किराए के मकान में रहते हैं। उनके मुताबिक, चोर मकान मालिक के खाली कमरे के रास्ते अंदर दाखिल हुए और फिर उनके कमरे तक पहुंच गए। यहां उन्होंने अलमारी और दूसरे सामान को खंगाला। चोरों ने गुल्लक तोड़कर उसमें रखी नकदी भी निकाल ली। इसके अलावा पत्नी के जेवरों से भरा बैग खाली कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि चोरों ने घर में रखी आर्टिफिशियल ज्वेलरी को हाथ तक नहीं लगाया।

एक बाहर करता रहा निगरानी, दो घर में घुसे

अश्विन के अनुसार, घर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज में तीन संदिग्ध नजर आ रहे हैं। इनमें से एक घर के बाहर खड़ा होकर निगरानी कर रहा था, जबकि दो अंदर घुसकर चोरी कर रहे थे। संदिग्ध करीब डेढ़ घंटे तक घर में रहे। अश्विन ने बताया कि चोर पत्नी का करीब 2 तोले का हार, डेढ़ तोले की सोने की चेन, सोने की चूड़ियां, अंगूठियां और 18 मंगलसूत्र के मोती सहित 8 तोला से ज्यादा सोने के जेवर ले गए है। इसके अलावा 75 हजार रुपए नकद भी चोरी हुए हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
8 Nov 2026, 4:37 PM IST
Published on: