देवास

खातेगांव TI हत्याकांड में कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल का नाम उछला, बोले- ‘मेरे पास शराब का लाइसेंस तक नहीं

TI Dilip Puri Murder Case : खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की हत्या के मामले में भाजपा द्वारा लगाए आरोपों के बाद कांग्रेस नेता राहुल जयसवा ने एक वीडियो जारी कर अपनी ओर से सफाई दी है।
2 min read
• •
Updated: 2 Nov 2026, 2:15 PM IST
TI Dilip Puri Murder Case
थाना प्रभारी हत्या मामले में राहुल जयसवाल ने दी सफाई (फोटो सोर्स: Patrika)

Dewas News :मध्य प्रदेश के देवास में शराब तस्करों ने खातेगांव थाना प्रभारी पर ट्रक चढ़ा कर हत्या करने के मामले ने जहां एक तरफ पुलिस विभाग से लेकर पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है तो वहीं दूसरी तरफ घटना के बाद प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है। भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी बीच भाजपा द्वारा हरदा जिले के कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पर शराब तस्करी के आरोप लगाए, जिसे लेकर अब राहुल जयसवाल ने भी मामले में अपना पक्ष रखा है।

आपको बता दें कि, बीजेपी द्वारा खातेगांव में थाना प्रभारी दिलीप पुरी की हत्या के मामले में राहुल जयसवाल की संलिप्तता के आरोप लगाए थे। इसपर कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल ने भी एक वीडियो शेयर करते हुए अपना पक्ष रखा है।

वीडियो जारी कर जयसवाल ने रखा पक्ष

वीडियो में कांग्रेस नेता राहुल जयसवाल सफाई देते नजर आ रहे हैं कि, जिस तरह खातेगांव मामले को लेकर मेरे ऊपर आरोप लगाए जा रहे हैं। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि, शराब कांड से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। मेरे पास न तो हरदा का और ना ही किसी अन्य जिले का कोई लाइसेंस भी नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि, मेरा बस और पेट्रोल पंप का व्यापार भी नहीं है।

उपेंद्र जैन करेंगे मामले की जांच

इस मामले में जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है। ADGP उपेंद्र जैन को इस मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इधर, अलीराजपुर पुलिस ने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक मालिक कैरम सिंह को बेहड़वा के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

ट्रक से कुचलकर खातेगांव टीआई की हत्या

आपको बता दें कि, देवास जिले के खातेगांव थाना इलाके में देर रात खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी अपनी टीम के साथ खातेगांव थाना क्षेत्र के हाईवे पर जांच पड़ताल करने में जुटे हुए थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक सामने से आया, जिसे ड्यूटी पर तैनात दिलीप पुरी ने रोकने का प्रयास किया तो ट्रक चालक ने थाना प्रभारी को जोरदार टक्कर मारते हुए निकल गया। घटना के बाद थाना प्रभारी दिलीप पुरी को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Updated on:
2 Nov 2026, 2:15 PM IST
Published on: