mp news: लड़के के शव पर चोट के निशान, धारदार हथियार से की गई हत्या, गांव में फैली सनसनी....।
mp news: मध्यप्रदेश के देवास जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 13 लाख के लड़के की बेरहमी से धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। घटना कराडिया परी गांव की है जहां लड़के का शव हार्वेस्टर के नीचे मिला है। लड़का घर से गांव में गणेश पंडाल पर जाने की बात कहकर निकला था। लड़के का शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
कराड़िया परी गांव में रहने वाला 13 साल का वेदांश झाला शनिवार शाम को अपने घर में गणेशजी का पूजन करने के बाद गांव के सार्वजनिक गणेश पंडाल में जाने के लिए निकला था। जब वो काफी देर तक नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान उसका शव गांव में ही हार्वेस्टर मशीन आदि रखने वाली जगह पर पड़ा मिला। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। शव मिलने की जानकारी मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सोनकच्छ एसडीओपी दीपा मांडवे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डॉग स्काड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने रात में घटनास्थल की जांच की।
रात में ही पुलिस लड़के के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए परिजन सहित समाजजन और अन्य लोग सोनकच्छ सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां पीएम देरी से होने के कारण लोग नाराज हो गए और नारेबाजी की। वहीं बीएमओ को हटाने की मांग तक कर दी। तहसीलदार संजय गर्ग, नायाब तहसीलदार लखनलाल सोनानिया भी अस्पताल पहुंचे। कुछ देर में शव का पोस्टमार्टम कर परिजन की सुपुर्दगी में दे दिया गया है, जिसके बाद वेदांश का अंतिम संस्कार किया गया।