देवास

देवास में पटवारियों का बड़ा प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में की जमकर नारेबाजी

Patwari Protest: 3 पटवारियों की सेवा समाप्ति पर भड़के पटवारी, तीनों पटवारियों की सेवा समाप्ति का आदेश वापस लेने की मांग।
2 min read
• •
Oct 07, 2026
dewas patwari protest
patwari protest three probationary patwaris terminated, विरोध प्रदर्शन करते पटवारी (Source-Patrika)

Dewas Patwari Protest: मध्यप्रदेश के देवास में कलेक्टर के आदेश के विरोध में बुधवार को देवास कलेक्टर कार्यालय पर पटवारियों ने जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जिलेभर से पटवारी देवास कलेक्ट्रेट पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे पटवारियों ने उन तीनों परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्ति का आदेश वापस लिए जाने की मांग की है। बता दें कि पूरा मामला कलेक्टर द्वारा की गई कार्रवाई से जुड़ा हुआ है।

कलेक्ट्रेट में पटवारियों का प्रदर्शन

देवास में 3 परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवाएं समाप्त किए जाने के बाद पटवारियों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। बुधवार को बड़ी संख्या में पटवारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई के विरोध में जमकर नारेबाजी की। करीब एक घंटे से ज्यादा वक्त तक कलेक्टर कार्यालय परिसर में पटवारियों का हंगामा जारी है। पटवारी तीनों कर्मचारियों की सेवा समाप्ति का आदेश वापस लेने की मांग करते रहे।

कलेक्टर ने की 3 पटवारियों की सेवा समाप्त

देवास जिले में स्वामित्व योजना में शून्य प्रगति, शासकीय कार्य में लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना को लेकर कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने तीन परिवीक्षाधीन पटवारियों की सवा समाप्ति के आदेश जारी किए हैं। जिन तीन पटवारियों की सेवा समाप्ति के आदेश हुए हैं उनके नाम नितिन विश्वकर्मा, अजय नागर और विशाल टईया हैं। ये तीनों पटवारी फरवरी 2024 में नियुक्त हुए थे और अभी 3 साल के प्रोबेशन पीरियड में हैं।

तीनों को पहले जारी हुए थे कारण बताओ नोटिस

बताया गया है कि प्रदेश में स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री शुरु होने के बाद से अब तक इन पटवारियों के द्वारा एक भी रजिस्ट्री नहीं की गई। इसके साथ ही पिछले 6 महीने की राजस्व वसूली भी संतोषजनक नहीं पाई गई, ये भी बताया गया है कि तीनों पटवारी अपने हल्कों में उपस्थित नहीं रहते थे। जिसके कारण पूर्व में इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे।

Updated on:
07 Oct 2026 05:10 pm
Published on:
07 Oct 2026 04:48 pm