Dhamtari IPL Satta: धमतरी के कुरूद में ऑनलाइन IPL सट्टा रैकेट का खुलासा। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 5 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त की।
CG IPL Satta: छत्तीसगढ़ के Dhamtari जिले में आईपीएल सट्टा नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टेबाजी के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। Kurud थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उनके पास से 5 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।
पुलिस अधीक्षक Suraj Singh Parihar के निर्देश पर जिले में जुआ और सट्टा के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान कुरूद पुलिस को सूचना मिली कि बीएसएनएल ऑफिस के पास दो लोग मोबाइल ऐप के जरिए आईपीएल सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और दोनों आरोपियों को BLISSEXCH ऐप के जरिए सट्टा लगाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से—
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पहले से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। जीवन यादव के खिलाफ जुआ एक्ट, धमकी और मारपीट के मामले दर्ज हैं, जबकि कौशल साहू के खिलाफ भी जुआ से जुड़े प्रकरण दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 और बीएनएस की धारा 112, 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
हाल ही में धमतरी सिटी कोतवाली पुलिस ने सिहावा चौक में दबिश देकर 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से ₹83,000 नकद बरामद किए गए थे। इसके अलावा अलग-अलग मामलों में ₹1.39 लाख से अधिक की जब्ती भी की गई थी। एसपी सूरज सिंह परिहार ने साफ किया है कि जिले में जुआ और सट्टा जैसे अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।