धमतरी

Dhamtari Acid Attack: धमतरी में सनसनी! किशोर पर तेजाब डालकर भागा आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस

Dhamtari Acid Attack: छत्तीसगढ़ के धमतरी के गणेश चौक में 17 वर्षीय किशोर पर तेजाब फेंककर जानलेवा हमला किया गया। हमले में किशोर गंभीर रूप से झुलस गया और उसे बेहतर इलाज के लिए मेकाहारा रेफर किया गया है।

2 min read
May 14, 2026
Dhamtari Acid Attack
तेजाब फेंककर जिंदा जलाने की कोशिश (photo source- Patrika)

Dhamtari Acid Attack: छत्तीसगढ़ के धमतरी (Dhamtari) जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। कोतवाली थाना (Kotwali Police Station) क्षेत्र के गणेश चौक में मोहल्ले के ही एक युवक ने 17 वर्षीय किशोर पर तेजाब फेंककर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और हमले के पीछे की वजह जानने की कोशिश कर रही है।

Dhamtari Acid Attack: घर के पास हुआ अचानक हमला

स्थानीय लोगों के अनुसार, किशोर अपने घर के पास मौजूद था, तभी मोहल्ले के एक युवक ने अचानक उस पर तेजाब acid फेंक दिया। हमला इतना तेज था कि किशोर का चेहरा, सीना और पैर गंभीर रूप से झुलस गए। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत परिवार को सूचना दी।

जिला अस्पताल से रायपुर रेफर

घायल किशोर को तत्काल जिला अस्पताल (District Hospital) पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई। शरीर का बड़ा हिस्सा झुलस जाने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल (Dr. Bhimrao Ambedkar Memorial Hospital) (मेकाहारा), Raipur रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही धमतरी पुलिस (Dhamtari Police) की कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपी की पहचान भी कर ली है।

Dhamtari Acid Attack: हमले की वजह अब तक साफ नहीं

पुलिस के मुताबिक, हमले का आरोपी पड़ोस का ही युवक बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी (Arrest) के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। हालांकि, हमले के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है, जिससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

पुलिस से कार्रवाई की मांग

वहीं घटना के बाद गणेश चौक और आसपास के क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है और पुलिस से जल्द गिरफ्तारी की मांग (Demand for arrest) की है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Updated on:
14 May 2026 04:06 pm
Published on:
14 May 2026 04:04 pm