धमतरी

CG Election 2025: कांग्रेस में बड़ा उलटफेर! टिकट वापस कर पार्टी के खिलाफ खड़ा हुआ ये प्रत्याशी, जानें वजह

CG Election 2025: नगर पंचायत कुरुद में बड़ा उलटफेर हो गया है। दरअसल कांग्रेस ने नगर पंचायत कुरुद के क्षेत्र क्रमांक-8 से योगेश चंद्राकर को पार्षद प्रत्याशी घोषित किया था।
less than 1 minute read
Feb 02, 2025
CG Election 2025: कांग्रेस में बड़ा उलटफेर! टिकट वापस कर पार्टी के खिलाफ खड़ा हुआ ये प्रत्याशी, जानें वजह

CG Election 2025: नगर पंचायत कुरुद में बड़ा उलटफेर हो गया है। दरअसल कांग्रेस ने नगर पंचायत कुरुद के क्षेत्र क्रमांक-8 से योगेश चंद्राकर को पार्षद प्रत्याशी घोषित किया था। कांग्रेस के नामांकन रैली में भी वे शामिल थे। शनिवार को अचानक उन्होंने पार्षद टिकट को ठुकरा दिया और अब बागी बनकर क्षेत्र क्रमांक-8 से ही निर्दलीय पार्षद और नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

योगेश चंद्राकर का यह कदम पार्टी को मुसीबत में डाल दी है। यहां से कांग्रेस ने संजय तपन चंद्राकर को अध्यक्ष प्रत्याशी चुना है। अब वे उनके खिलाफ ही बागी बनकर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस में कार्यकर्ताओें की नाराजगी लगातार सामने आ रही है। योगेश के इस निर्णय को कुछ लोग एक अलग चुनावी रणनीति का हिस्सा मान रहे हैं।

फिलहाल पार्टी का टिकट लौटाकर बागी बनने से पार्टी की नींद उड़ा दी है। इस मामले को लेकर भाजपा नेता भानु चंद्राकर ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का हाल देख लग रहा कि कांग्रेस नेतृत्व बेहद कमजोर है। कार्यकर्ता नहीं सहाल पा रहे।

पार्टी की विचारधारा का समान नहीं- योगेश

योगेश चंद्राकर ने कहा कि पार्टी के कुछ स्थानीय नेता पार्टी की विचारधारा का समान नहीं कर रहे हैं। जिस युवक ने पूर्व मुख्यमंत्री को अपशब्द कहा था उसी को पार्टी ने बगैर सोचे-समझे टिकट दी है। पार्टी की यह नीति नहीं है। इसी से नाराज होकर मैंने पार्टी द्वारा दिए गए पार्षद टिकट को लौटा दिया। अब मैं निर्दलीय अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए लड़ रहा हूं।

Updated on:
02 Feb 2025 01:09 pm
Published on:
02 Feb 2025 11:50 am