धमतरी

CG Teacher: ग्रामीणों ने शिक्षक पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का लगाया आरोप, की बर्खास्त करने की मांग

CG Teacher: ग्रामीणों ने स्कूल के शिक्षक पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही कलेक्टर से कोहका शिक्षक को बर्खास्त करने की मांग भी की जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 29 Aug 2024, 6:07 PM IST
CG Teachers Promotion

CG Teacher: शिक्षक की कार्यशैली से त्रस्त ग्राम कोहका के ग्रामीणों ने शिक्षक को बर्खास्त करने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण कांता प्रसाद, रमेश निषाद ने बताया कि ग्राम कोहका में मीडिल स्कूल संचालित है। यहां एक शिक्षक पदस्थ हैं। उनके द्वारा ग्रामीणों को धार्मिक भावनाओं एवं जातपात, छुआ-छुत का हवाला देते हुए भड़काकर आपस में लड़ाने का काम किया जा रहा है।

CG Teacher: जानें पूरा मामला

पूर्व में भी उनके द्वारा जातिगत विवाद पैदा कर आपस में लोगों को लड़ाया गया था। इस संबंध में एक वर्ग विशेष द्वारा पुलिस थाना अर्जुनी में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। यह मामला न्यायालय तक पहुंचा, जिसमें न्यायाधीश ने शिक्षक व अन्य व्यक्ति को 3 माह का सश्रम कारावारा एवं अर्थदंड से दंडित किया था।

शासकीय भूमि पर अतिक्रमण

यही नहीं शिक्षक द्वारा शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर भवन भी बना दिया गया है। साथ ही अन्य लोगों को भी शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने के लिए उकसाया जा रहा है। (CG Teacher) यही नहीं शीतला मंदिर में शीतला माता की पूजा-अर्चना करने मना भी किया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी लिखित शिकायत अकलाडोंगरी थाना में भी की गई है।

शिक्षक को बर्खास्त की मांग

CG Teacher: इस शिक्षक के रवैय्ये से छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। इन सब कारणों के चलते ग्रामीणों ने शिक्षक को बर्खास्त कर उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग जिला प्रशासन से की है। ज्ञापन सौंपने वालों में जीवन लाल, उत्तम निषाद, महेन्द्र निषाद सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

यहां देखें इससे संबंधित खबरें

अतिथियों के सामने छात्राएं बोलीं- हमें साइकिल नहीं

सरस्वती साइकिल योजना के तहत 9वीं कक्षा की 25 छात्राओं को बांटी गई साइकिल, अब स्कूल आने-जाने में नहीं होगी परेशानी| यहां पढ़ें पूरी खबर…

बच्चों की गुहार: शिक्षक की व्यवस्था तो कर दीजिए साहब….

शिक्षा विभाग में गजब की व्यवस्था से बच्चो को कई मुश्किलों का सामना करना पर रहा है। बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जहां 13-14 बच्चे अध्यनरत हैं वहां पर तीन-तीन शिक्षक हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…

Updated on:
29 Aug 2024, 6:07 PM IST
Published on: