धमतरी

CG Transfer News: 192 आरक्षकों का तबादला, DRG और महिला आरक्षक भी शामिल, दो अलग-अलग सूचियां जारी

Transfer News: पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने एक साथ 192 आरक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया। इस बड़े कदम से पूरे पुलिस विभाग में हलचल मच गई है।

2 min read
Apr 21, 2026
Transfer (photo-patrika)

CG Transfer News: धमतरी जिले के पुलिस महकमे में मंगलवार को एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला, जब पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने व्यापक स्तर पर आरक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया। इस फैसले के तहत कुल 192 आरक्षकों को अलग-अलग थानों और इकाइयों में स्थानांतरित किया गया है, जिससे पूरे विभाग में हलचल मच गई है।

ये भी पढ़ें

CG Transfer News: इस जिले में 13 निरीक्षक और 2 उप-निरीक्षक का बड़ा तबादला, कई थानों में नए प्रभारी, आदेश जारी

31 महिला आरक्षक और जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के 17 जवान भी शामिल

जारी सूची के अनुसार, तबादले की इस कार्रवाई में 31 महिला आरक्षक और जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के 17 जवान भी शामिल हैं। सभी स्थानांतरित कर्मियों को जिले के विभिन्न थानों धमतरी, अर्जुनी, कुरूद, मगरलोड, नगरी, सिहावा, भखारा, रुद्री सहित कई पुलिस चौकियों और रक्षित केंद्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी कर्मचारी तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।

CG Transfer News: लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ थे आरक्षक

पुलिस विभाग के सूत्रों के मुताबिक, यह कदम लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ आरक्षकों को हटाने और व्यवस्था में कसावट लाने के उद्देश्य से उठाया गया है। वर्षों से जमे हुए कर्मचारियों के तबादले के जरिए विभाग ने यह संकेत दिया है कि अब कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दी जाएगी। इस निर्णय के बाद उन कर्मियों में चिंता भी देखी जा रही है, जिन्होंने स्थानीय स्तर पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली थी।

धमतरी में आरक्षकों के तबादले की पहली बड़ी सूची

गौरतलब है कि पिछले एक साल के भीतर यह धमतरी जिले में आरक्षकों के तबादले की पहली बड़ी सूची है। इससे पहले केवल सीमित स्तर पर, शिकायतों के आधार पर ही छोटे तबादले किए गए थे। इस बार व्यापक पैमाने पर की गई कार्रवाई को प्रशासनिक सुधार के रूप में देखा जा रहा है।

विभाग ने इस बात का भी विशेष ध्यान रखा है कि स्थानांतरण का समय ऐसा हो, जिससे कर्मचारियों के परिवार, खासकर बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर न पड़े। शैक्षणिक सत्र समाप्त होने के बाद यह सूची जारी की गई, ताकि कर्मियों को नई जगह पर समायोजन में आसानी हो सके। पुलिस अधीक्षक की इस पहल को विभाग में संतुलन, कार्यकुशलता और मनोबल बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। आने वाले समय में इससे पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक प्रभावी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें

CG Police Transfer: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारी हुए इधर से उधर, देखें List
Published on:
21 Apr 2026 05:38 pm
Also Read
View All