धमतरी

इस कार की तलाशी के दौरान मिला एेसा सामान कि पुलिस के भी उड़ गए होश

धमतरी पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता लगी जब गांजा से भरी तेज रफ्तार गाड़ी पलट गई। पुलिस को जांच में करीब 10 लाख का गांजा मिला।

2 min read
Sep 24, 2017
इस कार की तलाशी के दौरान मिला एेसा सामान कि पुलिस के भी उड़ गए होश

धमतरी/पुरूर. एक तेज रफ्तार टाटा सफारी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस ने बताया कि कार में करीब 10 लाख का गांजा था। इस घटना में लिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार

गुरूर पुलिस के अनुसार यह घटना धमतरी से लगभग 8 किमी दूर ग्राम चिटौद के पास हुई। बस्तर से टाटा सफारी क्रमांक-एमएच-27-एसी-404 में करीब 2 क्विंटल से ज्यादा गांजा लेकर दो लोग महाराष्ट्र जा रहे थे कि तभी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में चालक भूषण देवतरे (27) घायल हो गया। वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति घटना के बाद से फरार हो गया।

पुलिस ने भूषण देवतरे को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है। अभी यह पता नहीं चला है कि गांजा की तस्करी में और कौन-कौन लिप्त थे। पुलिस ने आरोपी भूषण देवतरे को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अस्पताल में रखा है। अभी तक उसने पुलिस को कोई बयान नहीं दिया है।

लूट ले गए गांजा
इस पूरे घटना में चौंकाने वाली बात सामने आई कि तस्करों की गाड़ी पलटने के बाद जब गांजा सड़क पर बिखर गया। 10 लाख के गांजा से भरी गाड़ी के पलटने की खबर पास के गांव में फैलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और गांजा को लूटने लगे। एेसे में वहां गांजा लूटने के लिए होड़ मच गई, जिसके हाथ में जितना आया वो उतना लूटकर ले भागा।

मची लूटपाट
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद वाहन में रखा गांजा बिखर गया, जिसके बाद वहां आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने लूटपाट शुरू कर दिया। करीब 50 किलो से ज्यादा गांजा ग्रामीण लूट कर ले गए। शेष गांजा को जप्त कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें

पुलिस को देखते ही सरपट दौड़ाने लगे कार, घेराबंदी कर रोका तो खुला ये चौंकाने वाला राज

Published on:
24 Sept 2017 10:03 pm
Also Read
View All