राजेंद्र नगर पुलिस के मुताबिक रविवार को पुलिस ने पाइंटर भेजकर आरडीए कॉम्पलेक्स में संचालित हो रहे रिलेक्श एंड मसाज सेंटर में दोपहर को छापा मारा। मौके से सेंटर संचालिका यशोदा उर्फ खुशबू और चार युवतियां मिलीं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पकड़ी गई युवतियों की उम्र २२ से २५ के बीच है। सभी भिलाई, आरंग, मांढर, रायपुर और जांजगीर-चांपा की रहने वाली हैं।