धमतरी

DPS के शिक्षक ने ट्रेन में छात्र को पीटा, दूसरे स्‍टूडेंट से बोला- तू भी चप्पल से मार… लोग रह गए हैरान

Dhamtari DPS School Viral Video: छत्तीसगढ़ के एक टीचर के छात्र की पिटाई और गाली गलौज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शिक्षक बच्चे को गाली देते हुए और मारते हुए दिख रहा है।
2 min read
• •
Updated: 29 Oct 2024, 9:41 AM IST
CG Crime News

Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां देल्ही पब्लिक स्कूल सांकरा धमतरी के छात्र की स्कूल के ही शिक्षक ने अपने तीसरी कक्षा के छात्र के हाथों 8वीं के छात्र के चप्पल से जमकर पिटाई करा दी। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया। वीडियो में डीपीएस के आईटी हेड श्रीमाली राय बच्चे को खींचते ट्रेन की सीट पर बिठा रहे और अपशब्द कह रहे।

यहीं नहीं अपने पुत्र के हाथों उक्त छात्र की चप्पल की पिटाई करा रहे। यह सब नजारा स्कूल के अन्य छात्र व शिक्षक भी देख रहे। चलती ट्रेन में हुई इस घटना से बोगी में मौजूद अन्य यात्री भी स्तब्ध रह गए। छात्र के पालक सहित अन्य छात्रों ने इसकी शिकायत कुरुद थाने में की है। इधर आईटी श्रीमाली रॉय ने भी दो छात्रों पर अपने पुत्र के साथ अश्लील हरकत करने की शिकायत पुलिस व जिला प्रशासन से की है।

दरअसल देल्ही पब्लिक स्कूल के प्रबंधन ने 30 सितंबर को 6वीं से 12वीं तक के 171 छात्र-छात्राओं को एडवेंचर ट्रैकिंग के लिए नैनीताल रवाना किया। केयर टेकर के रूप में 17 शिक्षक भी छात्रों के साथ रवाना हुए। वापसी के दौरान ट्रेन में आक्रोशित शिक्षक ने एक छात्र को थप्पड़ लगाया और अपने पुत्र से पिटाई भी (Dhamtari News) करा दिया। शिक्षक द्वारा की गई इस घटना को लेकर पालकों में आक्रोश देखा जा रहा है। इधर इस घटना के बाद देल्ही पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने आईटी हेड श्रीमाली राय को टर्मिनेट कर दिया है।

मैंने भी शिकायत की है

Dhamtari News: आईटी हेड श्रीमाली राय ने कहा कि टूर में उनके बच्चे के साथ छेड़खानी हुई है। गुस्से में मैने छात्र को चांटा लगाया है। मैंने भी इस मामले मेें थाना, जिला प्रशासन, एसडीएम को शिकायत सौंपा है। स्कूल प्रबंधन ने भी मेरी शिकायत एक्सेप्ट की है।

डीपीएस स्कूल के टूर में कुरुद के छात्र से मारपीट शिकायत करने की शिकायत कुछ पालकों ने की है। इसकी जांच की जा रही है। अरूण साहू, टीआई कुरुद

डीपीएस के बच्चे नैनीताल टूर पर गए थे। छात्र के साथ जो घटना हुई है उसके लिए हम शर्मिंदा हैं। स्कूल संस्कार सीखाता है। ये हरकत बर्दाश्त करने लायक नहीं है। प्रबंधन ने संबंधित आईटी हेड को सेवा से टर्मिनेट कर दिया है। इस मामले में हमने भी एक शिकायत थाने में की है। डॉ नीतिन कुमार शर्मा, प्राचार्य डीपीएस

Updated on:
29 Oct 2024, 9:41 AM IST
Published on: