8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Crime News: जादू-टोना के शक में दंपती की बेरहमी से पिटाई, महिला का पैर टूट… जमकर मचा बवाल

Crime News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में जादू टोका के शक में एक सास- ससुर ने अपने बेटे और बहू की पिटाई की। पिटाई के बाद उन्हें हॅास्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां पर इलाज हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 21 Sep 2024, 2:17 PM IST

CG Crime News

CG Crime News: कवर्धा कोतवाली थानाक्षेत्र के ग्राम लालपुर में टोनही के शक में पति-पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गांव वालों की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां महिला को ज्यादा चोट लगी है,उसका पैर फैक्चर हुआ है।

फिलहाल दोनों का उपचार चल रहा है। कोतवाली पुलिस बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। दरअसल लालपुर में रहने वाले इन दंपत्ति को दूसरे नहीं बल्कि उसके मां-बाप ही उन्हें टोनही कहकर आए दिन प्रताड़ित करते रहते थे। उनके घर में तबियत बिगड़ने को लेकर वे उन्हें ही जादू-टोना करने के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों के साथ जमकर मारपीट की गई। जिसका आरोप पीड़ित महिला के सास-ससूर,जेठ-जेठानी सहित अन्य सदस्यों लगा है।

यह भी पढ़े: CG Murder Case: 30 फीट गहरी खाई में मिली अज्ञात युवती की लाश, इस हाल में देख पुलिस के उड़े होश… हत्या की आशंका

गांव वालों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। चोट जरूर दोनों के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में लगी है। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य आएंगे, उसके हिसाब से मामला दर्ज कर गिरफ्तारी भी की जाएगी।

इससे संबंधित खबरें यहां पढ़े

  1. छत्तीसगढ़ में जादू-टोने के शक में 9 लोगों की हत्या

छत्तीसगढ़ में जादू-टोने के शक में अब तक 9 लोगों की हत्या हो चुकी है। रविवार को सुकमा जिले में हेड-कॉन्स्टेबल के पूरे परिवार को खत्म कर दिया गया। बच्चों ने बताया कि हम डर से छिप गए थे। यहां पढ़े पूरी खबर…

2. हेड-कॉन्स्टेबल समेत परिवार के 5 लोगों की हत्या, जादू-टोने के शक में वारदात को दिया अंजाम

छत्तीसगढ़ सुकमा जिले में जादू-टोने के शक में हेड-कॉन्स्टेबल के पूरे परिवार को खत्म कर दिया गया। गांव के ही लोगों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। यहां पढ़े पूरी खबर…