आरोपियों ने बताया कि उनके घर की एक बच्ची काफी समय से बीमार चल रही है। बच्ची का कई जगहों पर इलाज भी कराया गया, लेकिन वह नहीं ठीक हो रही है। बीते दिनों एक तांत्रिक के पास उसे ले गए थे। तांत्रिक ने बताया कि बगल वाले घर से बच्ची के ऊपर जादू-टोना किया गया है। आरोपियों ने बताया कि जब जादू-टोना की बात सामने आई तो उन लोगों का खून खौल उठा और उन्होंने इसकी सजा देने की सोची।