मृतक के द्वारा दिए गए धमकी से आरोपी रॉकी परेशान हो गया था, तब आरोपी राकी ने अपने दोस्त जगदीश कश्यप के साथ मिलकर मारने का प्लान बनाया पुलिस विवेचना दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त धारदार हथियार, लाठी, मोटर साइकल को बरामद किया गया है। आरोपी राकी कश्यप, जगदीश कश्यप दोनों निवासी सलखन थाना शिवरीनारायण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।