मनेंद्रगढ़ एसडीएम लिंगराज सिदार ने बताया कि परिवार को वर्ष 1974-75 में जमीन मिली थी। उसके बाद से परिवार के पास जमीन का नक्शा नहीं है। अनावेदक, आवेदक कितने लोग हैं, पता नहीं है। सारे पक्षों को सुनने के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल मामला न्यायालयीन प्रक्रिया में है। परिवार को भी सारी बातें समझाई गई है।