धमतरी

Chhattisgarh Incident: हार्वेस्टर से दबकर किसान की दर्दनाक मौत, इधर महिला मजदूर की भी गई जान

Chhattisgarh Incident: शाम को धान कटाई के लिए खेत गई थी। तेज आंधी आने पर सेवती व एक अन्य महिला ट्रैक्टर के नीचे बैठे थे। अचानक ड्रायवर ने गाड़ी आगे बढ़ा दी।
2 min read
May 15, 2026
Chhattisgarh Incident
हार्वेस्टर से दबकर किसान की दर्दनाक मौत, (Photo AI)

Chhattisgarh Incident: धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रीवांगहन में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। हार्वेस्टर में दबने के कारण एक किसान को अपनी जान गंवानी पड़ी। वहीं दूसरी घटना में ट्रैक्टर के नीचे बैठी महिला मजदूर की पहिए में दबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रीवागहन निवासी लालाराम साहू अपने पुत्र के साथ घर लौट रहा था। हार्वेस्टर को ट्रैक्टर में लोड किया गया था। ट्रैक्टर को लालाराम साहू (50) का पुत्र चला रहा था। वहीं लालाराम हार्वेस्टर के ऊपर बैठा था।

Chhattisgarh Incident: हार्वेस्टर में बैठा किसान नीचे गिरा

मुख्य सडक़ से गांव जाने के मार्ग में वाहन मोड़ रहा था। ढलान होने के कारण ट्रेक्टर रिवर्स हो गया। इस दौरान हार्वेस्टर में बैठे लालाराम साहू नीचे गिर गया और हार्वेस्टर में दब गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से लहूलुहान अवस्था में उसे बाहर निकाला गया। तत्काल उपचार के लिए धमतरी के मसीही अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम ने लालाराम का परीक्षण किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। भखारा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

Chhattisgarh Incident: ट्रैक्टर के नीचे दबने से महिला की मौत

इधर करेली बड़ी क्षेत्र के ग्राम खिसोरा में ट्रैक्टर के नीचे दबने से महिला की मौत हो गई। घटना 13 मई की है। सरकड़ा पांडुका निवासी सेवती बाई साहू पति नंदू साहू अपने मायके खिसोरा आई थी। शाम को धान कटाई के लिए खेत गई थी। तेज आंधी आने पर सेवती व एक अन्य महिला ट्रैक्टर के नीचे बैठे थे। अचानक ड्रायवर ने गाड़ी आगे बढ़ा दी। एक महिला बाहर निकल आई, लेकिन सेवती चक्कों के बीच फंस गई और दबने से उसकी मौत हो गई।

2019 में भी हुई थी घटना

वर्ष-2019 में बोरई क्षेत्र के एक गांव में महेश कुमार सामरथ खेत की ट्रैक्टर से मताई कर रहा था। टै्रक्टर खेत की कीचडऩुमा मिट्टी में फंस गया। युवक ट्रैक्टर को बाहर निकालने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान टै्रक्टर रिवर्स होकर पलट गया। टै्रक्टर में दबने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।

इन सावधानियों का करें पालन

1 . खेत की ऊंची मेड़ या ढलान पर ट्रैक्टर चढ़ाते-उतारते समय हमेशा लो-गियर का इस्तेमाल करें। रफ्तार में चढ़ाई न करें।
2 . ढलान से ट्रैक्टर उतारते समय ब्रेेक पर पूरा नियंत्रण रखे, इंजन की गति कम रखे, न्यूटल गियर में ढलान न उतरेें।
3 . सडक़ में चलते समय ट्रैक्टर के दोनों ब्रेक पैडल को आपस में लॉक करके रखें।
4 ट्रॉली में क्षमता से अधिक माल न भरें, वजन को समान रूप से बांटें।
5 हार्वेस्टर से कटाई करते समय ऊपर से गुजरे बिजली तारों से उचित दूरी बनाए रखें।

Updated on:
15 May 2026 03:45 pm
Published on:
15 May 2026 03:44 pm