धमतरी

फेसबुक के बाद लड़के से अकेले मिलना इस लड़की के लिए बनी मुसीबत, फिर चुकानी पड़ी ऐसी कीमत

सोशल मीडिया पर छात्रा का दोस्ती करना मुसीबत बन फिर
2 min read
Jul 08, 2018
crime news
मेकाहारा में बॉडी आने के 1 दिन बाद शुरू किया पोस्टमार्टम, फिर बीच में छोड़ा और बोले -रात में नहीं करते...

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर उसे आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपी को न्यायाधीश में 5 साल की सजा सुनाने का मामला सामने आया है। नर्सिंग की एक छात्रा का अश्लील विडियो क्लीपिंग बनाकर उसे मानसिक रूप से प्रताडि़त कर आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने वाले आरोपी सैम उर्फ सैमसन विलियम को अपर सत्र न्यायाधीश ग्रेगोरी तिर्की ने 5 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

न्यायालयीन सूत्रों के मुताबिक नर्सिंग छात्रा शिवानी देवांगन की सोशल मीडिया के जरिए आरोपी सैम उर्फ सैमसन विलियम के साथ दोस्ती हुई थी। सालभर तक उनमें फेसबुक, वाट्सअप के माध्यम से बातचीत होती रही। इस बीच उनका मिलना-जुलना भी शुरू हो गया।

आरोपी ने शिवानी का अश्लील वीडियो क्लीपिंग तैयार कर उसे अपने मोबाइल में सेव कर लिया, जिसके बाद वह उसे इंटरनेट के माध्यम से वायरल करने की धमकी देने लगा। यहां तक की उसका एटीएम कार्ड भी अपने पास रख लिया। इस बीच शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी दबाव बनाने लगा। छात्रा ने परेशान होकर 8 अगस्त 2016 को नर्सिंग हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 306, 509-ख, 201 भादवि एवं आईटी एक्ट की धारा 67,67-क/84-ग के तहत जुर्म दर्ज कर केस डायरी न्यायालय में पेश किया, जहां मामले की अंतिम सुनवाई अपर सत्र न्यायालय में हुई।

न्यायाधीश ग्रेगोरी तिर्की ने सभी सबूतों को देखने और गवाहों को सुनने के बाद आरोपी सैम उर्फ सैमसन विलियम को 5 साल सश्रम कारावास एवं एक हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने पर उसे 3 महीने अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

Published on:
08 Jul 2018 01:14 pm