10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिरफिरे आशिक ने बनाई लड़की की कुछ अश्लील तस्वीरें, भेजा मंगेतर को ये तोहफा और फिर

एक सिरफिरे आशिक ने युवती की अश्लील तस्वीरें वायरल कर दीं। तस्वीरों को एडिट करने के लिए...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 1 Jul 2018, 11:22 AM IST

mms

सिरफिरे आशिक ने बनाई लड़की की कुछ अश्लील तस्वीरें, भेजा मंगेतर को ये तोहफा और फिर

रायपुर/मुंगेली. छत्तीसगढ़ के मुंगेली में एक सिरफिरे आशिक ने युवती की अश्लील तस्वीरें वायरल कर दीं। तस्वीरों को एडिट करने के लिए आरोपी ने कम्प्यूटर ग्राफिक्स का उपयोग किया। जिसके कारण लड़की की शादी टूट गई। इस घटना से लड़की का पूरा परिवार दुखी है। घटना के बाद लड़की के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

READ MORE : गर्लफ्रेंड को नहीं दिया महीने का खर्च, तो जा पहुंची बीवी के पास गुस्से में आकर बॉयफ्रेंड ने उठाया ये कदम

दरअसल, मुंगेली के नवागांव का रहने वाला मनोहर साहू युवती को आते - जाते छेड़ा करता था। युवती ने इस बात की शिकायत नहीं की थी। आरोपी को लड़की की कुछ तस्वीरें मिल गई थी। जिसके बाद उसने उन्हें फोटोशॉप के माध्यम से एडिट करके अश्लील और आपत्तिजनक तस्वीरें बना दिया। इसके बाद इन अश्लील तस्वीरों को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जिसके बाद युवती की ये तस्वीरें वायरल होने लगी।

READ MORE : पत्नी की बेरहमी से हत्या कर छोटे भाई से कहा - बहुत बोल रही थी, खत्म कर दी तुम्हारी भाभी की जिंदगी फिर...

तस्वीरों के माध्यम से युवक लड़की की शादी तुड़वाने में लग गया। 25 जून को युवती की शादी थी, जिसके दो दिन पहले मनोहर ने तस्वीरों को सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल कर दिया। साथ ही युवती का रिश्ता जिस परिवार से तय हुआ था, उस परिवार को मनगढ़ंत बातें कहकर बरगलाने लगा। फलस्वरूप युवती की शादी टूट गयी।

READ MORE : बीवी पर करता था शक कि गैर मर्दों से हैं उसके अवैध संबंध, इसलिए ऐसे दी बेवफाई की सजा

बेटी की शादी टूटने से नाराज पिता ने सिटी कोतवाली थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 354 क, 354 घ, 509, 506बी आईपीसी व 66, 67 आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है।