धमतरी

Dhamtari Viral Video: शाबाश लंगूर! धमतरी में नेशनल हाईवे पर संभाली ट्रैफिक ‘ड्यूटी’, गौवंश को दौड़ाकर खाली कराई सड़क

Dhamtari Viral Video: धमतरी के अर्जुनी रोड पर अनोखा नजारा देखने को मिला, जहां सड़क पर खड़े गौवंश को एक लंगूर ने दौड़ाकर सड़क खाली करा दी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 min read
Aug 21, 2026
Chhattisgarh News
गौवंश को दौड़ाकर खाली कराई सड़क (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Dhamtari Viral Video: धमतरी जिले की सड़कों और नेशनल हाईवे पर मवेशियों का जमावड़ा राहगीरों के लिए परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ा रहा है। दिन-रात सड़क पर डटे गौवंश के कारण वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

सड़कों पर गौवंश का डेरा, हादसे का खतरा

बता दें कि धमतरी जिले की सड़कों और नेशनल हाईवे पर बड़ी संख्या में गौवंश के घूमने और सड़क पर बैठे रहने की समस्या बनी हुई है। अचानक मवेशियों के सड़क पर आ जाने से वाहन चालकों को कई बार ब्रेक लगाना पड़ता है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या के समाधान के लिए जिम्मेदार विभागों को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए।

अर्जुनी रोड पर दिखा अनोखा नजारा

इसी बीच शुक्रवार को अर्जुनी रोड पर एक अनोखा और चौंकाने वाला नजारा देखने को मिला। सड़क से मवेशियों को हटाने के लिए कोई जिम्मेदार अधिकारी या टीम नजर नहीं आई, लेकिन एक लंगूर जरूर ‘ऑन ड्यूटी’ दिखाई दिया। सड़क पर खड़े गौवंश को देखकर लंगूर ने उन्हें दौड़ाना शुरू कर दिया। लंगूर के पीछे पड़ते ही मवेशी सड़क से भागने लगे और कुछ ही देर में सड़क का बड़ा हिस्सा खाली हो गया। इस पूरे नजारे को देखकर वहां मौजूद राहगीर भी हैरान रह गए।

Dhamtari Viral Video: देखें Video

राहगीरों ने ली चुटकी

लंगूर की इस ‘ड्यूटी’ को देखकर राहगीरों ने मजाकिया अंदाज में कहा, “शाबाश लंगूर! जब जिम्मेदार अधिकारी अपनी ड्यूटी भूल चुके हैं, तो अब सड़क की व्यवस्था आप ही संभालो।” इस अनोखे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भागते मवेशियों से हादसे का खतरा

हालांकि, लंगूर के कारण सड़क से मवेशियों के हटने पर राहगीरों को कुछ राहत मिली, लेकिन अचानक भागते गौवंश के कारण हादसे का खतरा भी बना रहा। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़कों पर घूम रहे गौवंश को जल्द हटाकर कांजी हाउस भेजने की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।

Updated on:
21 Aug 2026 05:04 pm
Published on:
21 Aug 2026 05:04 pm