धमतरी

Mahtari Vandan Yojana: बड़ी खबर! 4,900 महिलाओं का ई-केवाईसी पूरा, फिर भी कई के खाते में राशि नहीं आई…

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना के तहत धमतरी जिले के 6222 महिलाओं को ई-केवायसी अपडेट कराने के लिए शासन ने सूची जारी की है। आदेश 15 अक्टूबर को जारी किया गया।
less than 1 minute read
Dec 12, 2025
महतारी वंदन योजना में e-KYC अनिवार्य, गांव-गांव चलाया जाएगा जागरूकता अभियान, लापरवाही की तो नहीं आएगा पैसा...(photo-patrika)
महतारी वंदन योजना में e-KYC अनिवार्य, गांव-गांव चलाया जाएगा जागरूकता अभियान, लापरवाही की तो नहीं आएगा पैसा...(photo-patrika)

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना के तहत धमतरी जिले के 6222 महिलाओं को ई-केवायसी अपडेट कराने के लिए शासन ने सूची जारी की है। आदेश 15 अक्टूबर को जारी किया गया। 22 नवंबर की स्थिति में 4292 महिलाओं ने ई-केवायसी कराया था। 11 दिसंबर तक की स्थिति में 4918 महिलाओं ने ई-केवायसी अपडेट कराया है। 19 दिन बाद 626 महिलाओं ने ही पोर्टल में डाटा अपडेट कराया है। इधर दिसंबर महीने में डाटा अपडेट नहीं कराने के चलते जिले के 700 से अधिक महिलाओं के खाते में 1000 रूपए की राशि ट्रांसफर नहीं हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, धमतरी जिले में 2,25,645 महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। ई-केवायसी अपडेट नहीं होने से यह संख्या भी अब धीरे-धीरे घट रही है। इधर शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी शासकीय योजनाओं में आधार बेस्ड राशि ही ट्रांसफर किया जाएगा। ऐसे में ई-केवायसी नहीं कराने वाली महिलाओं की परेशानी बढ़ सकती है।

पोर्टल में तकनीकी समस्या से हो रही परेशानी

महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिले के 150 से अधिक च्वाइस सेंटरों में ई-केवायसी अपडेट कराने के लिए अधिकृत किया है, लेकिन यहां तकनीकी समस्या से महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिला सुधा देवांगन, परमिला नेताम, प्रियांशु साहू ने बताया कि ई-केवायसी कराने के लिए मोबाइल नंबर से लिंक आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अनिवार्य है। पोर्टल में ई-केवायसी अपडेट कराने पर प्रक्रिया पूरी नहीं हो रही। जानकारी फीड कराने के बाद अंंत मेें बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंंट सब्मिट नहीं हो रहा है।

महतारी वंदन योजना के तहत जिले में 6222 महिलाओं को ई-केवायसी अपडेट कराना है। अब तक 4918 महिलाओं ने ई-केवायसी अपडेट कराया है। ई-केवायसी कराने के लिए 150 से अधिक च्वाइस सेंटरों को अधिकृत किया गया है। अमन गिरी गोस्वामी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर धमतरी

Updated on:
12 Dec 2025 01:05 pm
Published on:
12 Dec 2025 01:05 pm