धमतरी

अजब कारनामा: पति की 8 साल की नौकरी का रिकॉर्ड गायब, 29 साल से पेंशन के लिए भटक रही पत्नी, अब अनशन पर

Family Pension Dispute: सरकारी नौकरी के दौरान वर्षों तक सेवा देने के बाद भी एक परिवार अपने हक के लिए भटक रहा है। पति की मौत के 29 साल बाद भी पत्नी को पारिवारिक पेंशन नहीं मिली।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2026, 5:29 PM IST
Chhattisgarh News
पेंशन के लिए भटक रही पत्नी (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Chhattisgarh News: धमतरी जिले के ग्राम छाती निवासी नेमीन बाई चंद्राकर अपने दिवंगत पति के सेवाकालीन अभिलेखों और लंबित देयकों की मांग को लेकर न्याय के लिए अनशन पर बैठ गई हैं। मामला स्व. झुमुकलाल चंद्राकर के सेवाकाल से जुड़ा है, जो मुजगहन (धमतरी) स्थित मुख्य ग्राम योजना में पशु चिकित्सा क्षेत्र सहायक के पद पर कार्यरत थे।

सरकारी कामकाज को जिम्मेदारी से निभाने वाले इस कर्मचारी का रिकॉर्ड सरकारी कार्यालय में ही उपलब्ध नहीं होने से परिवार के लोग भी हैरान हैं। लंबी लड़ाई के बाद सचिव स्तर से नियमानुसार आश्रित परिवार को लाभ देने का आदेश भी जारी हो चुका है, लेकिन रिकॉर्ड नहीं होने की बात कहकर परिवार को दर-दर भटकना पड़ रहा है। इस मामले की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक, धमतरी और उपसंचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं को भी भेजी गई है।

क्या है पूरा मामला

नेमीन बाई अपने पति के जून 1978 से 30 जून 1986 तक के सेवाकाल से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां मांग रही हैं। इनमें मासिक वेतन भुगतान पंजी, जीपीएफ व एफबीएफ कटौती पंजी, कैश बुक और सेवा-पुस्तिका शामिल हैं। एसोसिएशन का आरोप है कि शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रालय के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा ये अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं।

वेतन और पेंशन दोनों अधर में

जानकारी के अनुसार, विभाग की ओर से दिसंबर 1984 तक वेतन भुगतान होने की बात कही गई है, लेकिन अन्य अनिवार्य रिकॉर्ड नदारद बताए जा रहे हैं। आरोप है कि रिकॉर्ड के अभाव में 1 जनवरी 1985 से 30 जून 1986 तक के वेतन और अन्य देय स्वत्वों का भुगतान अटका हुआ है। इतना ही नहीं, 27 नवंबर 1997 को पति के निधन के बाद से नेमीन बाई पारिवारिक पेंशन से भी वंचित हैं। दूसरी ओर, विभाग का कहना है कि दिवंगत कर्मचारी की नौकरी से जुड़ा कोई भी रिकॉर्ड उसके कार्यालय में उपलब्ध नहीं है।

Updated on:
19 Nov 2026, 5:29 PM IST
Published on: