धमतरी

Monsoon 2024: मानसून का कहर! भारी बारिश से सीतानदी में आई बाढ़, तेज बहाव में डूबे कई ट्रैक्टर,गांवों का टूटा संपर्क

Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सीतानदी भारी बारिश के चलते बाढ़ आ गई। रेत खनन में लगे कई ट्रैक्टर नदी में बह गए। पुल के ऊपर करीब 4 फीट पानी बह रहा है।
2 min read
• •
Updated: 6 Sep 2024, 12:06 PM IST
Monsoon 2024

Monsoon 2024: धमतरी नगरी ब्लाक के सीतानदी में गुरूवार सुबह 11 बजे अचानक बाढ़ आ गई। पुल के ऊपर 4 फीट तक पानी चल रहा था। लगातार पानी की आवक से रास्ता बंद रहा। इस बीच वाहनों के अलावा बड़ी संख्या में तीजहारिन महिलाएं भी फंसी रही। शाम 4 बजे रास्ता खुला तब लोगों ने राहत की सांस ली।

लोगों ने बताया कि सोंढूर नदी और पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में पानी की आवक हुई। इससे सीतानदी उफन गई और आवागमन पुल में 4 फीट ऊपर पानी चलने लगा। कलेक्टर नम्रता गांधी ने बताया कि कुछ गांवों में बाढ़ की वजह से तीजा जाने निकली महिलाओं को समस्या हुई। ट्रेक्टर डूबने के मामले की जांच कराते हैं।

कई ट्रेेक्टर डूब गए

रोज की तरह सीतानदी से रेत माफिया अवैध रेत उत्खनन कर रहे थे। नदी के आसपास दर्जनभर ट्रेक्टर थे। मजदूर इसमें रेत भर रहे थे। अचानक सुबह नदी में पानी आई और देखते ही देखते सीतानदी उफन गई। 5 से 7 ट्रेक्टर बाढ़ के पानी में डूब गए। कुछ ड्राइवरों ने कूदकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों (Monsoon 2024) ने बताया कि सीतानदी में बने पुल का नाम आठदहरा है। गरियाबंद, उड़ीसा और धमतरी को यह पुल जोड़ता है। भारी बारिश में अचानक यहां बाढ़ की स्थिति निर्मित हो जाती है।

सीतानदी पर बना पुल काफी पुराना

बता दें कि सीतानदी पर बना पुल काफी पुराना है। इस पुल का नाम आठदहरा है, यह पुल गरियाबंद, ओडिशा और धमतरी के बीच है। अक्सर यहां पर भारी बारिश के चलते (Monsoon 2024) बाढ़ की स्थिति बन जाती है और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। लोगों को घंटे इंतजार करना पड़ता है।

Updated on:
6 Sep 2024, 12:06 PM IST
Published on: