Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मुख्य बस स्टैंड पर कांकेर से आई एक यात्री बस में एक शिशु लावारिस हालत में मिला।
Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मुख्य बस स्टैंड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कांकेर से आई एक यात्री बस के खाली होने के बाद उसमें एक मासूम बच्चा अकेला रोता हुआ मिला।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सभी यात्री उतर चुके थे, लेकिन बस की एक सीट पर शिशु को बिलखता देख लोग हैरान रह गए। आशंका जताई जा रही है कि उसकी मां उसे वहीं छोड़कर चली गई। बच्चे को इस तरह असहाय हालत में छोड़ने की घटना से वहां मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।
सूचना मिलते ही संबंधित विभाग को खबर दी गई और बच्चे को सुरक्षित देखरेख में लिया गया। मामले की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि मासूम को किस परिस्थिति में बस में छोड़ दिया गया।
भारतीय दंड संहिता और किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम के तहत किसी बच्चे को परित्यक्त छोड़ना दंडनीय अपराध है। दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।