धमतरी

CG News: धमतरी में नशे के कारोबार पर बड़ा वार, बिना पर्ची बिक रहा था प्रतिबंधित कोडीन सिरप, सुश्रुत फार्मेसी सील

Dhamtari News: धमतरी जिले में प्रतिबंधित कोडीन सिरप के अवैध कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आमा तालाब रोड स्थित सुश्रुत फार्मेसी को सील कर दिया गया है। जानकारी मिली है कि सिरप बिना डॉक्टर की पर्ची के बेचा जा रहा था।

2 min read
Apr 02, 2026
सुश्रुत फार्मेसी सील (फोटो सोर्स- photo- पत्रिका)

CG News: धमतरी जिले में प्रतिबंधित कफ सिरप के जरिए नशाखोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। आमा तालाब रोड स्थित सुश्रुत फार्मेसी (मेडिकल दुकान) को सील कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। लंबे समय बाद नशे को लेकर इस तरह की कार्रवाई धमतरी पुलिस ने की।

दरअसल कांकेर पुलिस से धमतरी पुलिस को सूचना मिली कि कांकेर में एक युवक से प्रतिबंधित डायनाकॉम कोडिन सिरप मिला है। सूचना में यह भी बताया गया कि उक्त सिरप धमतरी के सुश्रुत मेडिकल से खरीदी गई है। इसके बाद पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर यहां दबिश दी।

ये भी पढ़ें

धान खरीदी केंद्र में बड़ा खेल: 70 लाख से अधिक धान की हेराफेरी करने वाला केंद्र प्रभारी गिरफ्तार, ऐसे उजागर हुआ मामला

बिना डॉक्टरी पर्ची के दिया प्रतिबंधित सिरप

सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि कांकेर पुलिस से उन्हें इनपुट मिली। हमने एक पाइंटर भेजकर पड़ताल करवाया और पड़ताल की कि मेडिकल में बिना डॉक्टरी पर्चे के यह सिरप दी जा रही या नहीं। पाइंटर को बिना पर्ची के 9-10 बॉटल डायनाकॉम कोडिन सिरप दी गई। इसके बाद कांकेर पुलिस, धमतरी ड्रग इंस्पेक्टर, तहसीलदार, धमतरी पुलिस के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई की गई। सुश्रुत मेडिकल ने यह बॉटल कहां से खरीदी इसकी पड़ताल कर रहे हैं। फिलहाल मेडिकल को सील कर आगे की जांच की जा रही है।

कोडीन क्या है?

कोडीन एक तरह का ओपिओइड है, जो खांसी और हल्के से मीडियम दर्द के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। मेडिकल फील्ड में इसे डॉक्टर की सलाह पर ही इस्तेमाल किया जाता है। ये मुख्य रूप से खांसी को दबाने और दर्द से राहत देने के लिए जाना जाता है। यह ब्रेन के उन हिस्सों को इफेक्ट करता है जो खांसी की प्रोसेस को नियंत्रित करते हैं। कोडीन का जरूरत से ज्यादा या बेवजह इस्तेमाल कई बार बहुत खतरनाक हो जाता है। इसका नशा करने वाले का दिमाग काम करना बंद कर देता है।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

मक्के के खेत की आड़ में फल-फूल रही थी गांजे की खेती, 686 पौधे जब्त- छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां मक्के की फसल के बीच छिपाकर गांजे की खेती किए जाने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 686 गांजा के पौधे बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है… पूरी खबर पढ़े

नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा… 75 हजार की ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार- नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए तखतपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 75 हजार रुपए कीमत की मादक पदार्थ बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है… पूरी खबर पढ़े

ये भी पढ़ें

CG Crime News: 8.39 लाख का बारदाना घोटाला उजागर, 33 हजार से ज्यादा बोरियों की हेराफेरी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

Published on:
02 Apr 2026 06:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर