धमतरी

छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में चोरी…. चोर से नहीं उठा दान पेटी तो घसीटकर ले गया, CCTV में कैद हुआ आरोपी

Theft News: चोर अब मंदिरों को निशाना बना रहे हैं। मंदिरों से दान पेटी और छत्र आदि की चोरी की लगातार शिकायत आ रही है। बीती रात कुरुद स्थित छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में चोर दान पेटी को तोड़कर राशि ले गया।
2 min read
• •
Updated: 16 Jun 2025, 10:37 AM IST
छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में चोरी (फोटो सोर्स-पत्रिका)
छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में चोरी (फोटो सोर्स-पत्रिका)

CG Theft News: चोर अब मंदिरों को निशाना बना रहे हैं। मंदिरों से दान पेटी और छत्र आदि की चोरी की लगातार शिकायत आ रही है। बीती रात कुरुद स्थित छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर में चोर दान पेटी को तोड़कर राशि ले गया। एक दान पेटी को मंदिर में ही तोड़कर राशि निकाला। वहीं दूसरी दान पेटी को मंदिर से 100 मीटर दूर ले जाकर राशि निकाल पेटी छोड़कर भाग गया।

मंदिर के अध्यक्ष सेवकराम साहू ने बताया कि 13 जून की रात करीब १ बजे एक नकाबपोश चोर ने छत्तीसगढ़ महतारी मंदिर व काली मंदिर के सामने रखे २ दान पेटियों का ताला तोड़कर अंदर रखे राशि को चोरी कर लिया। एक दान पेटी को मंदिर में ही खोला। वहीं दूसरी दान पेटी को पास के खेत तक ले गया और राशि निकालकर पेटी वहीं छोड़कर भाग गया। यह घटना मंदिर में लगे सीसी कैमरे में भी कैद हो गई है।

चोरी को अंजाम देते एक नकाबपोश आरोपी दिख रहा है। दान पेटी का वजन लगभग ५५-५५ किग्रा था। इधर मंदिर में हुई चोरी की घटना से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। कुरुद टीआई राजेश जगत ने बताया कि दान पेटी से राशि की चोरी हुई है रिपोर्ट के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

धमतरी के तीन मंदिरों में हुई चोरी

जिले में मंदिरों में चोरी की लगातार वारदात हो रही है। धमतरी शहरी क्षेत्र के 3 बड़े मंदिरों में चोरी की घटना हो चुकी है। 29-30 मई की रात इतवारी बाजार स्थित किले के श्रीराम मंदिर में चोरी की घटना हुई। मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष के अनुसार लगभग 20 हजार की चोरी हुई है। इसके पूर्व 18 मई की रात रत्नाबांधा स्थित मां रत्नेश्वरी मंदिर में चोरी की घटना हुई। चोर ने लगभग 70 हजार रूपए और चांदी के दो छत्र की चोरी की है।

तीसरी घटना 6-7 जून की रात रिसाईपारा वार्ड स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर में हुई। मंदिर में रखे दोनों दान पेटियों को चोर मंदिर के पीछे ले गया और दोनों पेटियों में रखी राशि चोरी कर ले गया। सीसीटीवी कैमरे में भी चोर कैद हुआ है। तीनों ही चोरियों के आरोपी अब तक फरार है।

Updated on:
16 Jun 2025, 10:37 AM IST
Published on: