धमतरी

CTET Exam: सीटेट परीक्षा के लिए आवेदन करने आज अंतिम दिन, दिसंबर में होगी परीक्षा

CTET Exam: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीएसईबी) द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। 17 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल खोला गया।

2 min read
Oct 16, 2024

CTET Exam: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीएसईबी) द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। 17 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल खोला गया। 16 अक्टूबर आवेदन करने की अंतिम तिथि है। आवेदन करने के लिए एक दिन पूर्व च्वाईस सेंटरों में युवाओं की भारी भीड़ लगी रही। युवाओं ने बताया कि एजुकेशन के क्षेत्र में ही वे अपना कैरियर बनाना चाहते है, इसलिए वे सीटेट परीक्षा फाइट करना चाहते हैं।

पोर्टल खुलने के शुरूआती दिनों में सर्वर में दिक्कत होने से कई युवा आवेदन नहीं कर पाए थे, इसलिए आवेदन करने के लिए मंगलवार को भीड़ रही। युवा प्रमेश तिवारी, अमितेश साहू, नरेन्द्र मरकाम ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने के साथ ही एजुकेशन क्षेत्र में कई परिवर्तन देखने को मिल रहा है। वे इस फील्ड में जाने के लिए पिछले 4 साल से प्रयास कर रहे हैं।

इस बार भी उन्होंने शिक्षक पात्रता परीक्षा दिलाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। युवा माधुरी देवांगन, उमा नेताम, पुष्पा सोनकर ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 12वीं, स्नातक, डीएड, बीएड योग्यता मांगी गई है। सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए एक परीक्षा में शामिल होने के लिए 1000 रू और दोनों परीक्षा में शामिल होने के लिए 1200 रू शुल्क लग रहा है। जबकि एसटी-एससी में फीस में छूट दी गई है। इस वर्ग के युवाओं से प्रथम परीक्षा में शामिल होने के लिए 500 रू और द्वितीय परीक्षा में शामिल होने के लिए 600 रूपए का ऑनलाइन शुल्क लग रहा है।

इसलिए आवश्यक है परीक्षा उत्तीर्ण करना

विषय विशेषज्ञों ने बताया कि सीटेट केन्द्र सरकार के निर्देश पर सीबीएसई की ओर से आयोजित कराई जाने वाली परीक्षा है, जो शिक्षक भर्ती से पहले एक आवश्यक शिक्षक पात्रता परीक्षा है। आरटीई अधिनियम की धारा 23 की उपधारा (1) के प्रावधानों के अनुसार राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने 23 अगस्त 2010 और 29 जुलाई 2011 की अधिसूचना के माध्यम से कक्षा 1ली से 8वीं तक के लिए शिक्षक के रूप में नियुक्ति के लिए पात्र होने के लिए किसी व्यक्ति के लिए न्यूनतम योग्यगता निर्धारित की थी। सीटेट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाला कोई भी व्यक्ति प्राथमिक और मीडिल स्कूल में अध्यापक बनने के लिए पात्र हो जाता है।

Also Read
View All

अगली खबर