धमतरी

धुनुची नृत्य और संध्या आरती के साथ बंगाली समाज ने शुरू किया देवी आराधना, दशमीं पर सिंदूर खेलने और प्रतिमाविसर्जन की होगी परंपरा

Dhamtari News: बंगाली एसोसिएशन द्वारा विवेकानंद गली नंबर-3 स्थित महाराणा प्रताप गार्डन में नवरात्र का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। नवरात्र पर्व का शुभारंभ 27 सितंबर से श्रीश्री देवी का बोधन कार्यक्रम के साथ शुरू हुआ।

2 min read
Sep 30, 2025
बंगाली एसोसिएशन मना रहा दुर्गा पूजा महोत्सव (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG News: बंगाली एसोसिएशन द्वारा विवेकानंद गली नंबर-3 स्थित महाराणा प्रताप गार्डन में नवरात्र का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। नवरात्र पर्व का शुभारंभ 27 सितंबर से श्रीश्री देवी का बोधन कार्यक्रम के साथ शुरू हुआ। पहले दिन बेल के झाड़ के नीचे देवी का आह्वान कर विशेष पूजा-अर्चना की गई। पश्चात महिषासुर मर्दनी, भगवान गणेश और कार्तिकेय की प्रतिमा स्थापित की गई। 28 सितंबर को महाषष्ठी पूजा का आयोजन हुआ। सोमवार को दुर्गा महासप्तमी पूजा की गई।

बंगाली समाज के अध्यक्ष संजय भट्टाचार्य, महासचिव दिनेश डे ने बताया कि 29 सितंबर को नवपत्रिका प्रवेश स्थापना की गई। अलसुबह 5 बजे चित्रोत्पला गंगा नदी में केले के वृक्ष की विशेष पूजा की गई। 30 सितंबर को महाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन दोपहर 1.21 बजे संधी पूजा की जाएगी। उन्हाेंने बताया कि यह आयोजन का 29 वां वर्ष है।

ये भी पढ़ें

अष्टमी के दिन मां सतबहिनियां ने खुद की थी गहनों की खरीदारी, फिर दुकान से अदृश्य हुई कन्या, जानें CG के इस मंदिर की अनसुनी कहानी

पूजा कलकत्ता से पहुंचे पंडित देबु मुखर्जी करा रहे हैं। प्रतिदिन संध्या आरती के बाद धुनुची नृत्य किया जा रहा है। यह एक विशेष रस्म है। इसमें समाजजन हाथ में धूप लेकर माता के सामने नृत्य करती हैं। यह नृत्य देवी दुर्गा की आराधना का प्रतीक है। मान्यता है कि इससे बुरी शक्तियों का नाश होता है। आयोजन को सफल बनाने में देबु पारिकर, विश्वरंजन सरकार, मुक्ता नागचौधरी, मधुमिता डे, नैना दत्ता आदि जुटे हैं।

2 को होगा विसर्जन

महिला मंडल की संरक्षिका बिथिका बिश्वास, सचिव रंजना भट्टाचार्य ने बताया कि 1 अक्टूबर को दुर्गा महानवमीं का पर्व मनाया जाएगा। सुबह 8.25 बजे से 10 बजे तक हवन पूजन के कार्यक्रम होंगे। 2 अक्टूबर को महादशमीं पूजन किया जाएगा। इस दिन देवी के पैर को दर्पण से देखने की पंरपरा का निर्वहन किया जाएगा। प्रतिमावरण व विसर्जन के बाद माता को सिंदूर भेंटकर मिठाई का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद समाज की महिलाएं सिंदूर खेलने की रस्म का निर्वहन करेंगी।

ये भी पढ़ें

Navratri 2025: महामाया मंदिर की ख्याति विदेशों तक… सप्तमी की रात शेर पर सवार होकर आती है मां, जानें मान्यता

Published on:
30 Sept 2025 12:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर