धार

सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर ADO ने की आत्महत्या, 1 साल पहले हुई थी नियुक्ति

MP News: मध्यप्रदेश के धार जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बदनावर में जनपद पंचायत के सहायक विकास विस्तार अधिकारी (एडीओ) सुधीर सहारे का उनके सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
less than 1 minute read
Oct 17, 2025
तालाब में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, ईंट बंधा मिला शरीर... हत्या की आशंका पर जांच शुरू(photo-patrika)

MP News: मध्यप्रदेश के धार जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बदनावर में जनपद पंचायत के सहायक विकास विस्तार अधिकारी (एडीओ) सुधीर सहारे का उनके सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव रात में फंदे पर लटका मिला, जिसकी जानकारी सुबह हुई। फिलहाल बदनावर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

आत्महत्या की जानकारी मिलते ही बदनावर थाने से टीआई अमित सिंह कुशवाह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मर्ग कायम कर सुधीर सहारे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा है।

1 साल पहले हुई थी नियुक्ति

जानकारी के मुताबिक, लगभग एक साल पहले ही सुधीर सहारे की एडीओ के पद पर नियुक्ति हुई थी। ये जनपद पंचायत के पास छात्रावास लाइन में बने सरकारी क्वार्टर में अकेले ही रहते थें। इनका परिवार महू में रहता है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Published on:
17 Oct 2025 01:01 pm