धार

3800 करोड़ से MP में बनेगी फोरलेन सड़क, 50 गांवों से गुजरेगी रोड, जल्द शुरू होगा काम

MP News: 24 माह में यह 80 किमी फोरलेन रोड का कार्य संबंधित एजेंसी को निर्धारित समय में पूरा करने की चुनौती रहेगी। इसकी समय सीमा बढ़ाने की संभावना इसलिए नहीं है।

2 min read
Mar 22, 2026
Badnawar-Timarwani Four lane road construction (फोटो- Freepik)

Four lane road construction: मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित बदनावर नगर से झाबुआ के थांदला वाया टिमरवानी 80 किमी तक बनने वाले शुरू होने की उम्मीद है। शासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण रूप से की जा चुकी है। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने वाली है। अप्रैल में अनुबंध हो जाएगा, टेंडर प्रक्रिया चल रही है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अनुसार अनुबंध होने के बाद कांट्रेक्टर तय होते ही काम शुरू हो जाएगा।

इसके पीछे मुख्य कारण यह है कि सिंहस्थ 2028 के पूर्व इस रोड को आवागमन के लिए शुरू करना है। 24 माह में यह 80 किमी फोरलेन रोड़ का कार्य संबंधित एजेंसी को निर्धारित समय में पूरा करने की चुनौती रहेगी इसकी समय सीमा बढ़ाने की संभावना इसलिए नहीं है कि अप्रैल 2028 में उज्जैन में महाकुंभ शुरू हो जाएगा। इस फोरलेन सड़क को बनाने में 3,839.42 करोड़ रूपए खर्च होंगे। (MP News)

ये भी पढ़ें

अभी-अभी: MP के एक और जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंचा बॉम्ब स्क्वाड

सड़क किनारे पोल और तार हटाए जाएंगे

रोड निर्माण से पूर्व प्रारंभिक रूप में केबल और पोल हटाने का काम किया जाएगा। ताकि सड़क बनाने में कोई बाधा न रहे। फोरलेन तैयार होने के बाद और यातायात शुरू होने के बाद अन्य रोड पर दबाव कम हो जाएगा। इसी के साथ दिल्ली मुंबई हाईवे 8 लेन से यह रोड टिमरवानी में जुड़ जाएगा। इसका फायदा राजस्थान, महाराष्ट्र के अलावा थांदला, झाबुआ, बदनावर के लोगों को मिलेगा।

50 गांवों से होकर गुजरेगी सड़क

यह फोरलेन करीब 50 से अधिक गांवों से होकर गुजरेगा। जिनमें बदनावर क्षेत्र के 14 गांव भी शामिल हैं। इस फोरलेन रोड के बनने के बाद यात्रा का समय करीब एक घंटे तक कम होने की उम्मीद है।हर दिन सैकड़ों गाडियां गुजरात पहुंचती है तथा महाकाल के दर्शन कर वापिस गुजरात की ओर रवाना होती है। वर्तमान में बदनावर से नेशनल हाईवे 752 डी उज्जैन तक 70 किमी बना हुआ है तथा यातायत शुरू हुए एक वर्ष हो चुका है।

उज्जैन जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

बदनावर से टिमरवानी तक यह फोरलेन 752 डी के नाम से ही जाना जाएगा। बदनावर से टिमरवानी की दूरी 80 किमी है तथा बदनावर से उज्जैन की दूरी 70 किमी है। इस तरह 150 किमी फोरलेन रोड सीधा उज्जैन से ग्वालियर, भौपाल, यूपी, राजस्थान जाने के लिए भी शॉर्टकट मार्ग रहेगा। इस मार्ग की कुल लागत लगभग 3839 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसके बन जाने से 150 किमी कॉरिडोर मप्र में उज्जैन और दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस को जोड़ेगा।

समय सीमा नहीं बढ़ेगी

अप्रैल में एजेंसी फाइनल होते ही केबल और पोल शिफ्टिंग करवाए जाएंगे और इसी के साथ रोड का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। मार्च 2028 तक हमें किसी भी स्थिति में निर्माण पूरा करना है। समय सीमा बढ़ाने की संभावना नहीं है।- संदीप पाटीदार प्रोजेक्ट अधिकारी नेशनल हाईवे (MP News)

ये भी पढ़ें

एक बाइक…चार जिंदगियां खत्म! रफ्तार बनी काल, पुलिया से गिरते ही हुई मौत

Published on:
22 Mar 2026 06:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर